MP news : 17 वर्षों का इंतजार खत्म, कटनी में देश की सबसे लंबी जल सुरंग ‘स्लीमनाबाद टनल’ से 6 जिलों के 1450 गांवों होंगे लाभान्वित...
जबलपुर/कटनी : जिले में निर्मित देश की सबसे लंबी 11.952 किमी लंबी जल सुरंग ‘स्लीमनाबाद टनल’ का निर्माण अब अंतिम चरण में है।वर्ष 2008 में शुरू हुई इस परियोजना को भू-गर्भीय चुनौतियों के कारण अत्याधुनिक तकनीक और विशेष इंजीनियरिंग उपायों से अंतिम चरण तक पहुंचाया जा रहा है।
Ad..
मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव शुक्रवार को इसका निरीक्षण करेंगे।मुख्यमंत्री जबलपुर के डुमना विमानतल से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर जिले की बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थित स्लीमनाबाद के सलैया फाटक हेलीपैड पहुंचेंगे।
जिले के प्रभारी मंत्री भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। निरीक्षण के दौरान अक्टूबर माह तक टनल से होकर पानी पहुंचाने को लेकर उद्घाटन में बड़े कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी।
मुख्यमंत्री स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर दो बजे टीकमगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की इस महत्वाकांक्षी परियोजना पूरी होने पर जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, रीवा और पन्ना के लगभग 1450 गांवों की 2.45 लाख हेक्टेयर भूमि को स्थायी सिंचाई सुविधा मिलेगी।
17 वर्षों की कठिन भू-गर्भीय चुनौती खत्म।अंतिम चरण में पहुंची 11.952 किमी लंबी सुरंग।नर्मदा का जल गुरुत्वाकर्षण से विंध्य के खेतों तक पहुंचेगा।2.45 लाख हैक्टेयर भूमि में स्थायी रूप से सिंचाई हो सकेगी।
चंद्रदेव पांडे सेफ्टी मैनेजर ने बताया कि टनल से पानी की धार फूट रही। जिसे बाहर निकालने के लिए 48 से ज्यादा मोटर पंप लगे है एक पंप 100 से 150 हॉर्स पावर का हैं। जर्मन की टीवीएम मशीन से सुरंग बनाई जा रही है।
Edited by k.s thakur...



0 Comments