//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news : भिलाई में अवैध जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार, 44 हजार रुपये और मोबाइल जब्त...

CG news : भिलाई में अवैध जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 10 जुआरी गिरफ्तार, 44 हजार रुपये और मोबाइल जब्त...


भिलाई : भिलाई के वैशाली नगर थाना पुलिस ने स्टील नगर कैंप-1 क्षेत्र में संचालित एक अवैध जुआ फड़ पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 10 आरोपितों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। 

Ad..



पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश, 44,100 रुपये नकद और नौ मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपितों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार 6 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टील नगर कैंप-1 स्थित ए. सरस्वती के मकान में, सत्य साई होटल के पास, चंद्रकला उर्फ बुच्ची और कृष्णा देवी की ओर से रुपये-पैसों की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खिलाया जा रहा है। 

सूचना के बाद वैशाली नगर थाना पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से टीम गठित कर मौके की घेराबंदी की।पुलिस टीम ने जैसे ही बताए गए स्थान पर दबिश दी, वहां मौजूद कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया। 

हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सभी 10 आरोपितों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान जुआ फड़ से 52 पत्ती ताश, 44,100 रुपये नकद और नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए।

कार्रवाई के बाद थाना वैशाली नगर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपितों में महेश कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, आर. राजु राव, राजेश सोनी, पी. तरुण, के. प्रवीण कुमार, भुजंग राव, मोहम्मद आजाद, चंद्रकला उर्फ बुच्ची और कृष्णा देवी शामिल हैं। 

पुलिस के अनुसार सभी आरोपित भिलाई के कैंप-1 क्षेत्र के निवासी हैं।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों और आवासीय इलाकों में संचालित जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments