//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news : इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर की दोस्ती, फिर गिफ्ट के नाम पर महिला से की ₹3.23 लाख की ठगी, केस दर्ज...

CG news : इंस्टाग्राम पर डॉक्टर बनकर की दोस्ती, फिर गिफ्ट के नाम पर महिला से की ₹3.23 लाख की ठगी, केस दर्ज...


रायपुर : राजधानी में इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती महिला को लाखों रुपये की चपत लगाकर चली गई। विदेशी गिफ्ट भेजने का झांसा देकर साइबर ठगों ने कुशालपुर निवासी 28 वर्षीय महिला से अलग-अलग किश्तों में तीन लाख 23 हजार 998 रुपये ठग लिए। 

      Ad..


पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती थाना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार कुशालपुर स्थित दंतेश्वरी मंदिर के पास रहने वाली रोशनी चतुर्वेदी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। करीब दो वर्ष पहले उनकी पहचान drkhan666 नाम की इंस्टाग्राम आईडी से हुई थी। 

आरोपित ने पहले दोस्ती की और फिर लगातार चैटिंग करते हुए महिला का मोबाइल नंबर लेकर वॉट्सऐप पर बातचीत शुरू कर दी।इस दौरान उसने विश्वास जीतने के लिए महिला से उसकी तस्वीरें और वीडियो भी मंगवाए। 

कुछ समय बाद आरोपित ने महिला को बताया कि वह उसके लिए विदेश से महंगे उपहार भेज रहा है। उसने महिला से घर का पता भी लिया और कहा कि एयरपोर्ट के माध्यम से गिफ्ट उसके घर पहुंच जाएगा।चार जून को महिला के पास एक अन्य मोबाइल नंबर से फोन आया। 

फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट की एक कंपनी का कर्मचारी बताते हुए कहा कि गिफ्ट बहुत महंगा है और उसे छुड़ाने के लिए पहले छह हजार रुपये जमा करने होंगे। आरोपित ने वॉट्सऐप पर क्यूआर कोड भेजा, जिस पर महिला ने ऑनलाइन भुगतान कर दिया।

इसके बाद लगातार अलग-अलग बहानों से कस्टम शुल्क, टैक्स, प्रोसेसिंग फीस और अन्य चार्ज बताकर महिला से कई किश्तों में रकम जमा कराई गई। महिला ने अपने बैंक ऑफ बड़ौदा खाते और च्वाइस सेंटर के माध्यम से चार जून से 20 जून के बीच कुल 3,23,998 रुपये विभिन्न यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए आरोपितों के खातों में भेज दिए।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments