CG news : मंकी रिसोर्ट के जुआ फड़ पर दुर्ग पुलिस की दबिश ताश खेलते 15 जुआरी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त...
दुर्ग : दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने जुए और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी और रणनीतिक कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने क्षेत्र के प्रसिद्ध मंकी रिसोर्ट में चल रहे कटपत्ती जुए के एक बड़े फड़ पर औचक छापा मारकर मौके से कुल 15 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
Ad..
इस पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआरियों के पास से भारी मात्रा में नगदी रकम, दर्जनों मोटरसाइकिलें और मोबाइल फोन सहित कुल चार लाख 34 हजार रुपये की चल संपत्ति मसरूका जब्त की है।
पुलगांव पुलिस प्रशासन के अनुसार, टाउन पैट्रोलिंग (शहरी गश्त) के दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई थी कि गोकुलधाम के ठीक पीछे स्थित मंकी रिसोर्ट की ऊपरी मंजिल के एक बंद कमरे में कुछ लोग रुपयों-पैसों की हार-जीत का बड़ा दांव लगाकर अवैध रूप से कटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं।
इस गोपनीय सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलगांव थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने गवाहों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और पूरे रिसोर्ट की घेराबंदी कर अचानक दबिश दी। पुलिस की इस औचक छापेमारी से रिसोर्ट के भीतर हड़कंप मच गया।कमरे के भीतर ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे 15 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया।
तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से जुआ फड़ पर रखी और उनके व्यक्तिगत पास से कुल एक लाख 82 हजार रुपये की नगद राशि बरामद की गई। इसके अतिरिक्त पुलिस ने घटना स्थल से 52 पत्ती ताश की गड्डी, 12 मोटरसाइकिलें, 17 नग कीमती मोबाइल फोन सहित अन्य सट्टा सामग्रियां जब्त कर अपने कब्जे में लीं।सोनू चौहान...
फिरोज खोखर, शब्बीर खान, मोहम्मद जावेद, मो. जुनैद, पारस चंद्राकर, अजीम अहमद, मो. जमील, एकांत साहू, जमील खान, शिवा साहू, मृत्युंजय चंद्राकर, साहिद, चंद्रपाल यादव और प्रकाश देवांगन शामिल हैं।
पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ नवगठित छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 एवं 4 के तहत वैधानिक मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
Edited by k.s thakur...



0 Comments