odisha news : सुरभि गौशाला के नए अध्यक्ष चुने गए राजीव अग्रवाल 'गुड्डू', सेवा और आत्मनिर्भरता का लिया संकल्प...
कांटाबांजी : बलांगीर जिला बेलपाडा विकाशखंड अंतर्गत बिच्छूबाहाली स्थित सुरभि गौशाला की एक महत्वपूर्ण बैठक १० मई के दिन आयोजित की गई। जिसमें संगठन के भविष्य और आगामी सत्र के लिए नई कार्यकारिणी पर विस्तृत चर्चा हुई।
Ad..
वर्तमान अध्यक्ष प्रवीण आर्य की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी सत्र वर्ष २०२६-२०२८ के लिए राजीव अग्रवाल (गुड्डू ) के नाम का प्रस्ताव अध्यक्ष पद हेतु रखा गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि के साथ इस प्रस्ताव का स्वागत किया और सर्वसम्मति से उन्हें आगामी सत्र के लिए अध्यक्ष मनोनीत किया।
Ad..
नई कार्यकारिणी का गठन : संगठन को नई ऊर्जा देने हेतु अजीत जैन (Tulsi Nxt) को सचिव एवं रवि अग्रवाल (डॉली) को सह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों का सभी सदस्यों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया।
Ad..
गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य : नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करने के संकल्प के साथ कहा कि आगामी दिनों में गौमाता की सेवा हेतु व्यापक स्तर पर कार्य किए जाएंगे। उन्होंने सुरभि गौशाला को पूर्ण रूप से 'आत्मनिर्भर गौशाला' के रूप में विकसित करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।
पूर्णतः जैविक और देशी नस्ल का संरक्षण : सचिव अजीत जैन ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि सुरभि गौशाला में केवल देशी नस्ल की गौमाताओं का संरक्षण किया जा रहा है।
उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया कि यहाँ फल, फूल, घास और सब्जियां पूरी तरह से आर्गेनिक (जैविक) पद्धति से उगाई जा रही हैं। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने इन प्रयासों को सराहा और भविष्य में गौशाला के सेवा प्रकल्पों को और अधिक विस्तार देने का सामूहिक संकल्प लिया।
Edited by k.s thakur...





إرسال تعليق