हमीरपुर में बड़ा हादसा: यमुना में नाव पलटने से 9 लोग डूबे, 3 सुरक्षित बाहर निकाले; 6 की तलाश जारी...

हमीरपुर में बड़ा हादसा: यमुना में नाव पलटने से 9 लोग डूबे, 3 सुरक्षित बाहर निकाले; 6 की तलाश जारी...


हमीरपुर। हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया है। नदी में नौ लोग डूबे जिसमें तीन लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। जबकि छह लोग अभी भी लापता हैं। सभी नाव सवार यमुना नदी पार खरबूजा खाने के लिए गए थे।

Ad..



घटना की सूचना मिलने पर सदर एसडीएम अभिषेक कुमार व सीओ राजेश कमल समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। डूबे हुए लोगों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम भी बुलाई गई है। इस घटना से गांव में हलचल मची हुई है और डूबने वाले घर के लोग बेहाल हैं। 

      Ad..


वहीं ये भी बताया जा रहा है कि नाव में कोई भी लाइफ जैकेट नहीं पहना था। जबलपुर हादसे के बावजूद हमीरपुर में नावों के आवागमन को लेकर प्रशासन की सख्ती नहीं दिखी। इसकी नतीजा रहा कि बड़ा हादसा हो गया।

Ad..



शादी में आए थे सभी नाव सवार..

थाना कुरारा के भौली गांव स्थित मजरा कोतुपुर पटिया गांव निवासी श्रीपाल की बेटी की मंगलवार को शादी थी। बुधवार को बेटी की विदा विदाई के बाद देरशाम नौ वर्षीय रानी पुत्री बच्चन निषाद, नौ वर्षीय आकांक्षा पुत्री रामहेत निवासी जलाला, 25 वर्षीय ब्रजरानी पत्नी पप्पू निवासी मनकी, पांच वर्षीय लव्यांश पुत्री विष्णु मनकी, पांच वर्षीय गोरेलाल पुत्र महेश निवासी घाटमपुर, 11 वर्षीय आदित्य पुत्र महेश निवासी घाटमपुर, विष्णु पुत्र रामस्वरूप, रिंकू पुत्री राजू, पारुल पुत्री बउआ सभी लोग खरबूजा खाने यमुना नदी के उस पार गए हुए थे।

नाविक फोन से कर रहा था बात..

खरबूजा खाने के बाद सभी लोग वापस नाव से लौट रहे थे। इसी दौरान नाव चला रहे विष्णु के फोन में कोई काल आ गई जिस पर उसने फोन उठाया और बात करने लगा। तभी नाव का संतुलन बिगड़ गया और सवार सभी लोग नदी में गिर गए। डूबते लोगों को छोड़कर नाविक विष्णु किसी तरह से तैरकर बाहर आ गया। वहीं 14 वर्षीय पारुल और रिंकू को भी किसी तरह से बाहर निकाले गए। जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से कुरारा सीएचसी लाया गया है। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

छह लोग अभी भी लापता..

दो सगे भाइयों समेत अभी भी छह लोग लापता हैं। घटना की जानकारी होते ही गांव में हलचल मच गई और नदी किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष समेत एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंच गए हैं और बचाव कार्य किया जा रहा है। वहीं हालात गंभीर देखते हुए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।

एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि गोताखोरों की टीम लगाई गई है। एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। नदी में डूबे लोगों की तलाश की जा रही है। वहीं डीएम व एसपी के पहुंचने की भी सूचना है।






Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم