MP news : लारेंस -हैरी बाॅक्सर गैंग पर संगठित अपराध की धारा लगाएगी एसआईटी...

MP news : लारेंस -हैरी बाॅक्सर गैंग पर संगठित अपराध की धारा लगाएगी एसआईटी...


इंदौर :  कसरावद(खरगोन) जेल में बंद आरोपित कुलदीप चौहान का विशेष जांच दल(एसआईटी) ने दो दिन का पुलिस रिमांड मांगा है। पुलिस कुलदीप और सचिन उर्फ वेदप्रकाश शर्मा से आमने सामने पूछताछ करेगी। सचिन भी रिमांड पर चल रहा है।

Ad..



डीसीपी(अपराध) राजेश त्रिपाठी के अनुसार कुलदीप निवासी कसारी चौहान(रतलाम) को खरगोन पुलिस ने बायो काटन कारोबारी दिलीप राठौर पर हमले में गिरफ्तार किया था।दिलीप से हैरी बाक्सर ने लारेंस के नाम से 10 करोड़ रुपये मांगे थे। 

     Ad..


पूर्व में गिरफ्तार आरोपित राजपाल(नागदा) ने कुलदीप का नाम साजिश में बताया था। पुलिस ने कुलदीप से पूछताछ शुरू कर दी है।डीसीपी के अनुसार आरोपित सचिन शर्मा भी रिमांड पर चल रहा है। 

    Ad..


दोनों से आमने सामने पूछताछ होगी। पुलिस इस मामले में राजपाल चंद्रावत(नागदा), सोनू(जीत नगर),सचिन शर्मा(महीदपुर),रोहित उर्फ नाना बर्रा(महीदपुर) को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस अब आरोपितों पर संगठित अपराध की धारा लगाने जा रही है।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم