MP news : जबलपुर में बेटे को सबक सिखाने आए थे, पिता की चाकू मारकर कर दी हत्या...

MP news : जबलपुर में बेटे को सबक सिखाने आए थे, पिता की चाकू मारकर कर दी हत्या...


जबलपुर : तिलवारा थाना क्षेत्र के जोधपुर पड़ाव निवासी दस्सीलाल बसौर की हत्या एक नाबालिग और दो युवकों ने मिलकर की थी। आरोपित दस्सीलाल के बेटे मोनू को मारने के लिए पहुंचे थे। 

Ad..



झूमाझपटी के दौरान दस्सूलाल पहुंच गए तो आरोपितों ने उनकी चाकू मारकर हत्या कर दी।पुलिस ने छानबीन करते हुए 48 घंटे के अंदर वारदात में शामिल एक नाबलिग सहित तीन आरोपितों को पकड़ लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा ने आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। 

      Ad..


आरोपितों में शास्त्री नगर वृद्धाश्रम के पीछे निवासी शुभम पांडे (24), भटौली विसर्जन कुंड के पास दुर्गा नगर निवासी शरद बर्मन (21) और 17 वर्षीय किशाेर है।जोधपुर पड़ाव के धन महल के पास निवासी दस्सीलाल, पत्नी लक्ष्मीबाई और बेटे के मोनू के साथ रहते थे। 

Ad..


चार-पांच मई की मध्यरात्रि को लक्ष्मीबाई निस्तार के लिए घर से बाहर निकली। वापस लौटते समय मोटरसाइकिल से आए तीन युवकों ने उनके साथ झूमाझटकी शुरू कर दी।शोर सुनकर बेटा मोनू बाहर आया तो एक युवक ने उसका गला पकड़ लिया। 

इसी दौरान पति दस्सीलाल बीच-बचाव करने पहुंचे, तभी एक आरोपी ने चाकू से उनके पेट पर हमला कर दिया। घायल दस्सीलाल की मेडिकल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद तीनों आरोपित मौके से फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। गढ़ा सीएसपी आशीष जैन के मार्गदर्शन में मामले की छानबीन की गई। पुराने विवाद का बदला लेने के लिए वारदात करना स्वीकार किया।

जोधपुर पड़ाव में हमले के बाद आरोपितों ने जबलपुर-नागपुर बायपास पर लूट की घटना को भी अंजाम दिया। पूछताछ में स्वीकारा कि हत्या के बाद भागते समय उन्होंने गढ़ा रेलवे स्टेशन के सामने दो युवकों से रुपये मांगे। 

रुपये नहीं देने पर चाकू दिखाकर उनका मोबाइल फोन छीन लिया था।पुलिस आरोपितों को दोनों मामलों में गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल और हमले में प्रयुक्त चाइना चाकू, बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त की है।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post