MP news : प्रोटोकॉल छोड़ दिल्ली में मेट्रो से सफर करते दिखे CM मोहन यादव, यात्रियों से भी की बात...
भोपाल : नई दिल्ली के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मितव्ययिता की अपील का पालन किया। उन्होंने काफिला छोड़कर मेट्रो ट्रेन से सफर करके यात्रियों से संवाद कर उनके विचारों को जाना और बताया कि विश्वास और विकास साथ-साथ कैसे चल सकते हैं।
Ad..
मुख्यमंत्री ने शिवाजी स्टेडियम से लेकर दिल्ली एरोसिटी तक मेट्रो ट्रेन में यात्रा की।इस दौरान कुछ महिलाओं ने कहा कि मध्य प्रदेश बहुत खूबसूरत है। वह प्रदेश के कई हिस्से घूम चुकी हैं। वहीं, कुछ लोगों ने उनके साथ प्रदेश की योजनाओं की जानकारी ली।
Ad..
उन्होंने कहा कि मेट्रो जैसे साधन न केवल समय की बचत करते हैं, बल्कि प्रदूषण कम करने और ऊर्जा संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह पहल ‘विकसित भारत’ और ‘ग्रीन मोबिलिटी’ की दिशा में जनभागीदारी को मजबूत करने वाला एक सकारात्मक संदेश है।
Ad..
मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री की अपील पर आगे बढ़ रहा है। इसके लिए राज्य सरकार ने गाइडलाइन भी बनाई है। उल्लेखनीय है कि वह अपने कारकेड में वाहनों की संख्या 13 से घटाकर आठ कर चुके हैं। उनके दौरे के दौरान वाहन रैली भी नहीं निकाली जाएगी। सभी मंत्री भी सफर में कम गाड़ियों का उपयोग करेंगे।
Edited by k.s thakur...





إرسال تعليق