MP news : श्वेता जैन की दुकान से मिले एआई से बनाए शराब कारोबारी के एडिटेड फोटो, धमकाकर मांगे थे 1 करोड़ रुपये...

MP news : श्वेता जैन की दुकान से मिले एआई से बनाए शराब कारोबारी के एडिटेड फोटो, धमकाकर मांगे थे 1 करोड़ रुपये...


इंदौर : शराब व्यवसायी हितेंद्रसिंह उर्फ चिंटू ठाकुर को ब्लैकमेल करने वाली गैंग फोटो एडिट कर वसूली करना चाहती थी। क्राइम ब्रांच ने श्वेता जैन की दुकान से फोटो जब्त कर लिया है। पार्टनरशिप के लिए बनाया एक अनुबंध लेख भी पुलिस के हाथ लगा है।

Ad..



द्वारकापुरी निवासी अलका दीक्षित, श्वेता जैन, रेशू चौधरी, लाखन चौधरी, जितेंद्र पुरोहित, जयदीप दीक्षित और विनोद शर्मा को पुलिस जेल भेज चुकी है। आरोपियों ने बाणगंगा निवासी चिंटू को धमका कर एक करोड़ रुपये मांगे थे। चिंटू का शराब और प्रोपर्टी का व्यवसाय है।

     Ad..


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि एडिटेड फोटो से ब्लैकमेल किया था। श्वेता ने फोटो भोपाल में डेयरी प्रोडक्ट की दुकान में छुपा कर रखे थे। पुलिस ने तलाशी लेकर फोटो जब्त कर लिए। पुलिस को आरोपितों से एक अनुबंध पत्र भी मिल गया है।

क्राइम ब्रांच ने आरोपितों की कुंडली तैयार की है। सबसे पहला नाम अलका दीक्षित का है। उसके विरुद्ध 17 आपराधिक केस दर्ज है। इसमें शराब तस्करी और चोरी के केस शामिल है। श्वेता जैन 2019 के हनीट्रैप केस की आरोपित है। 

रेशू भाजपा कार्यकर्ता बता कर विधायक-मंत्रियों के साथ उठना बैठना करती थी। जयदीप दीक्षित अलका का बेटा है। लाखन खंडवा (पीथमपुर) का है और विनोद शर्मा इंटेलिजेंस में पदस्थ रहा है।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم