CG news : तीन दिन बंद रहेंगी बिलासपुर-रायपुर रूट की कई मेमू और पैसेंजर ट्रेनें, यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं...
कोरबा : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के रायपुर मंडल अंतर्गत निपनिया-भाटापारा सेक्शन में किमी 755/07-09 पर स्थित लेवल क्रासिंग संख्या 380 पर रोड अंडरब्रिज का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
Ad..
इस निर्माण कार्य के तहत रिलिविंग गर्डरों की लांचिंग के लिए ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया गया है, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ है।ब्लॉक के कारण कोरबा से चलने वाली चार मेमू एवं पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन 3 से 6 मई तक पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है।
Ad..
इनमें बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू (68734/68733), बिलासपुर-रायपुर मेमू (68719), कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203) सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं।झारसुगुड़ा से गोंदिया के बीच चलने वाली 68862 मेमू पैसेंजर बिलासपुर में समाप्त होगी और गोंदिया-बिलासपुर खंड रद्द रहेगा।
Ad..
इसी तरह 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर से शुरू होगी और गोंदिया-बिलासपुर के बीच सेवा बंद रहेगी।3 से 6 मई तक कोरबा और रायपुर रूट की कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, जिससे दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे ने निर्माण कार्य को आवश्यक बताते हुए कहा है कि यह कार्य भविष्य में सुरक्षित और बेहतर रेल संचालन के लिए किया जा रहा है।
Edited by k.s thakur...





إرسال تعليق