CG news : छत्तीसगढ़ के मरवाही के जंगल में दिखा दुर्लभ सफेद भालू, ड्राइवर पर किया हमला, वन विभाग अलर्ट...
पेंड्रा। मरवाही वनमंडल के जंगलों में इन दिनों एक दुर्लभ एल्बिनो (सफेद) भालू दिखाई देने से इलाके में कौतूहल और दहशत दोनों का माहौल है। आमादांड गांव के आसपास ग्रामीणों ने सफेद रंग के भालू को देखा, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग उसे देखने और मोबाइल से सेल्फी व वीडियो बनाने पहुंच रहे हैं।
Ad..
जानकारी के अनुसार, सफेद भालू ने स्थानीय निवासी लल्लू ड्राइवर पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में उसके हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
Ad..
सफेद रंग का भालू पहली बार देखा गया..
ग्रामीणों का कहना है कि काले भालुओं के बीच पूरी तरह सफेद रंग का भालू पहली बार देखा गया है। इसे देखने के लिए आसपास के गांवों से भी लोग पहुंच रहे हैं। हालांकि वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और भालू के करीब न जाने की अपील की है।
यह कोई अलग प्रजाति नहींः वन्यजीव विशेषज्ञ..
वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक यह कोई अलग प्रजाति नहीं, बल्कि जीन संबंधी परिवर्तन के कारण उत्पन्न एल्बिनिज्म का मामला है। इस स्थिति में शरीर में रंग बनाने वाला पिगमेंट कम या पूरी तरह अनुपस्थित हो जाता है, जिससे जानवर का रंग सफेद दिखाई देता है।
घटना के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर..
घटना के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को जंगल की ओर अकेले न जाने और वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। वन अमला लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रहा है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Edited by k.s thakur...




إرسال تعليق