CG news : बिलासपुर में ईंधन संकट की अफवाहों पर लगा रोक: पेट्रोल पंपों पर कम हुई कतारें...

CG news : बिलासपुर में ईंधन संकट की अफवाहों पर लगा रोक: पेट्रोल पंपों पर कम हुई कतारें...


बिलासपुर : ईंधन संकट की अफवाहों के बीच मैदानी हकीकत जानने के लिए नईदुनिया की टीम शनिवार को जब दोबारा शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर पहुंची तो नजारा कल के मुकाबले बिल्कुल अलग था। 

Ad..



शहरी क्षेत्र के लगभग सभी पंपों पर गाड़ियों की कतारें बेहद छोटी और सामान्य दिखाई दीं। संचालकों ने बताया कि पूरे प्रदेश में मांग अचानक अत्यधिक बढ़ने की वजह से डिपो से पूर्व की अपेक्षा 20 प्रतिशत की कटौती के साथ तेल आ रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा तेल टैंकरों को नो-एंट्री से 24 घंटे की खुली छूट दिए जाने के बाद सप्लाई चेन धीरे धीरे समान्य होने लगी है।

    Ad..


कोरबा, आरंग और मंदिर हसौद डिपो से बिलासपुर के लिए ईंधन लेकर गाड़ियों का आना बिना किसी रुकावट के लगातार जारी है। सड़कों पर टैंकरों की कतारें दिखने के बाद उपभोक्ताओं का डर भी दूर हो गया है। 

     Ad..


प्रशासन की कड़ी मानिटरिंग और डिपो से मिल रहे लगातार बैकअप के कारण शनिवार शाम तक जिले के सभी बंद पड़े पेट्रोल पंप सुचारू रूप से संचालित होने लगे हैं, जिससे बाजारों से ईंधन पैनिक अब पूरी तरह खत्म हो चुका है।

ईंधन की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए तेल डिपो ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। हालांकि मांग के दबाव को देखते हुए अस्थायी तौर पर 20 प्रतिशत की कटौती के साथ सप्लाई मिल रही है, लेकिन टैंकरों की आवाजाही लगातार जारी है। 

जिला प्रशासन की हरी झंडी के बाद भारी टैंकर बिना किसी नो-एंट्री के फेर में फंसे सीधे बिलासपुर शहर के भीतर पहुंच रहे हैं।बीते चार दिनो तक जो लोग केवल डर के मारे अपनी गाड़ियों की टंकियां फुल कराने के लिए घंटों कतारों में पसीना बहा रहे थे, वे शनिवार को पंपों का सामान्य माहौल देखकर लौट गए। 

इंटरनेट मीडिया पर किल्लत की अफवाहें पूरी तरह बेअसर साबित हुई हैं। शहर के सभी प्रमुख चौराहों और आउटर के पंपों पर अब जरूरत के हिसाब से ही गाड़ियां पहुंच रही हैं, जिससे आम जनता और पंप संचालकों को बड़ी राहत मिली है।जिले में पेट्रोल व डीजल की किल्लत को चल रही अफवाह के बीच गाड़ियों के ईंधन की मांग अचानक बहुत ज्यादा बढ़ गई है। 

ऐसे में पेट्रोल पंप खाली न हों, इसे देखते हुए प्रशासन ने सप्लाई चेन को पूरी तरह से हरी झंडी दे दी है। पूर्व में लागू व्यवस्था सुबह नौ से 11 बजे तक और शाम पांच से रात आठ बजे के व्यस्त समय में हाई कोर्ट मार्ग सहित पूरे शहर के भीतर भारी गाड़ियों के चलने पर नो-एंट्री लागू थी। 

सड़कों पर ईंधन की गाड़ियां रुकने से सप्लाई प्रभावित हो रही थी, जिसे देखते हुए कलेक्टर ने पुराने नियमों में आंशिक परिवर्तन कर दिया है। प्रशासन ने नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू किया है, जो 31 मई तक प्रभावी रहेगा।जिले में पेट्रोल-डीजल की कोई किल्लत नहीं है। 

अफवाहों की वजह से उपभोक्ताओं में पैनिक फैल गया था, जिससे पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ी। तेल डिपो से बिलासपुर के लिए लगातार गाड़ियों की खेप पहुंच रही है स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, नागरिक धैर्य रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें।संजय अग्रवाल, कलेक्टर।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم