CG news : बिलासपुर में आसमान से बरस रही आग, 45.5 डिग्री पारे के साथ प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर; दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा...
बिलासपुर । नवतपा के दो दिन पहले शहर लू के थपेड़ों ने शहर के लोगों को हलाकान कर दिया। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक रहा। प्रदेश में राजनांदगांव के बाद बिलासपुर दूसरा सबसे गर्म शहर रहा।
Ad..
वहीं न्यूनतम तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे दिन के साथ रात में भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है।सुबह 9 बजे के बाद से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर में हालात इतने खराब रहे कि सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया।
Ad..
जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही, जबकि मार्निंग वॉक पर निकलने वालों की संख्या भी घट गई। दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित किया।
तेज गर्मी और सनबर्न जैसी स्थिति के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा।मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार शहर में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है और अगले कुछ दिनों तक इससे राहत मिलने की संभावना कम है।
मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि दक्षिण बिहार और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिम बिहार से उत्तर तटीय आंध्रप्रदेश तक द्रोणिका बनी हुई है, जिससे प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाएं लगातार प्रवेश कर रही हैं।
Edited by k.s thakur...




إرسال تعليق