CG news : राज्य के किसानों को बड़ी राहत, अब खेती-किसानी के लिए मिलेगा पर्याप्त डीजल, सरकार ने हटाया प्रतिबंध...
रायपुर : राज्य सरकार ने खेती-किसानी के लिए ड्रम और जरीकेन में डीजल वितरण पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ऐलान किया कि खेती-किसानी के लिए किसानों को पर्याप्त डीजल मिलेगा। इसमें कोई कमी नहीं होगी।
Ad..
मुख्यमंत्री ने खेतों की जुताई के लिए ट्रैक्टरों तथा सिंचाई पंपों के लिए किसानों को आवश्यकता अनुसार डीजल की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बता दें कि खाद्य विभाग की ओर से 22 मई 2026 को जारी निर्देशानुसार पेट्रोल एवं डीजल के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से प्रदेश के 2516 पेट्रोल-डीजल पंपों से ड्रम एवं जरीकेन में ईंधन प्रदाय पर प्रतिबंध लगाया गया है।
Ad..
हालांकि किसानों की जरूरतों और खरीफ सीजन की तैयारियों को देखते हुए इस व्यवस्था में आवश्यक छूट दे दी गई है, ताकि खेतों की जुताई, बोवाई और सिंचाई कार्य बाधित न हों।
प्रदेश में चार करोड़ तीन लाख लीटर पेट्रोल तथा पांच करोड़ 55 लाख लीटर डीजल का स्टाक उपलब्ध है। वहीं, 24 मई 2026 को राज्य को 23 लाख 33 हजार लीटर पेट्रोल तथा 62 लाख 40 हजार लीटर डीजल प्राप्त हुआ है। राज्य में आवश्यकतानुसार पेट्रोल एवं डीजल की नियमित आपूर्ति जारी है।
Edited by k.s thakur...




إرسال تعليق