14 रोड शो और 50 जनसभाएं... बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत में निर्णायक साबित हुईं मोदी-शाह की रैलियां...

14 रोड शो और 50 जनसभाएं... बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत में निर्णायक साबित हुईं मोदी-शाह की रैलियां...


नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह की रैलियां व रोडशो निर्णायक साबित हुई। चुनाव अभियान का आगे बढ़कर नेतृत्व करते हुए प्रधानमंत्री ने कुल 19 रैलियों को संबोधित किया और दो रोडशो भी किये। वहीं अमित शाह ने 30 जनसभाओं को संबोधित किया और 12 रोड शो किये।

        Ad..


पीएम मोदी ने 19 रैलियां और 2 रोडशो किए..

इसके साथ ही शाह ने कई प्रेस कांफ्रेंस कर चुनावी मुद्दों को स्पष्ट कर आम जनता में भरोसा कायम करने का काम किया। प्रधानमंत्री मोदी की 19 रैलियों के सहारे बंगाल के हर हिस्से को साधने की कोशिश की। 

       Ad..


ये रेलियां तामलुक, कूचबिहार दक्षिण, आसनसोल, बीरभूम, कटवा, जांगीपुर, दक्षिण दीनाजपुर, सिलिगुरी, बिष्णुपुर, पुरूलिया झारग्राम, मेदनीपुर, कृष्णानगर, मथुरापुर, दमदम, जाधवपुर, बनगांव, आरामबाग और बैरकपुर में हुई।

Ad..



झारग्राम में प्रधानमंत्री मोदी ने सड़क किनारे झालमुड़ी खाकर ममता बनर्जी के बंगाली अस्मिता के कार्ड को ध्वस्त कर दिया। इस अकेले वीडियो को एक दिन में 20 करोड़ से अधिक लोगों ने सोशल मीडिया पर देखा। 

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा के लिए सबसे मुश्किल माने जाने वाले कोलकाता और हावड़ा में रोडशो कर जनता का दिल जीतने का काम किया। पश्चिम बंगाल में कमल खिलाने के मिशन पर एक दशक से लगे अमित शाह की छाप भाजपा के पूरे अभियान पर दिखी।

चुनाव प्रचार के दौरान शाह 15 दिनों तक पश्चिम बंगाल में डटे रहे। रैलियों, रोडशो और प्रेस कांफ्रेंस के अलावा उन्होंने पश्चिम बंगाल में पांच जोन में बांटकर चुनाव अभियान को संचालित किया। पांचों जोन में रात्रि विश्राम कर उन्होंने रात एक से दो बजे तक संगठन की बैठकें ली और अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए जरूरी निर्देश भी दिये। पूरे चुनाव अभियान में अमित शाह की रणनीति स्पष्ट रही।

शाह ने फर्जी वोटर व घुसपैठियों पर रणनीति बनाई..

एसआईआर में एक भी फर्जी वोटर नहीं बचना चाहिए, ताकि टीएमसी उनके नाम पर छापा वोट नहीं डाल सके। मतदान केंद्रों पर टीएमसी की ओर हिंसा के पुराने पैटर्न से सीख लेते हुए उन्होंने भाजपा के 100 फीसद वोट 11 बजे तक डालने का लक्ष्य दिया।

पहले फेज के वोटिंग के दिन शाह खुद भाजपा के कंट्रोल रूम में बैठकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लेते रहे। उन्होंने टीएमसी के गुंडों को स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि वे बाहर आकर मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश तो, उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे।

उन्होंने पश्चिम बंगाल को लोगों को ममता बनर्जी द्वारा पाले-पोसे गए घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर निकालने का भरोसा दिया। घुसपैठ रोकने केलिए 45 दिन में सीमा पर फेंसिंग के लिए जमीन देने और बाबरी मस्जिद नहीं बनने देने का ऐलान किया। 

उन्होंने आरजी कर और संदेशखाली के मुद्दों को नीचे तक पहुंचाकर महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और महिलाओं को रात एक बजे तक घूमने का माहौल बनाने का वायदा किया।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم