छत्तीसगढ़ में अब आग उगलेगा आसमान, IMD ने दी प्रचंड गर्मी और लू की चेतावनी; अगले दो दिनों में 45 डिग्री पार होगा तापमान...
बिलासपुर : शहर में मौसम (CG Weather Udpate) ने अब पूरी तरह करवट ले ली है और राहत भरे दिन खत्म होने की ओर हैं। शुक्रवार को दिनभर शुष्क मौसम और तेज धूप ने साफ संकेत दे दिए कि आने वाले दिनों में गर्मी तेजी (Heat Waves) से बढ़ेगी।
Ad..
मौसम विभाग (IMD ALert) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 11 अप्रैल से तापमान में लगातार वृद्धि शुरू होगी और 13 अप्रैल के बाद गर्मी प्रचंड रूप ले सकती है।शुक्रवार को बिलासपुर में मौसम (Aaj Ka Mausam) पूरी तरह बदला हुआ नजर आया।
Ad..
आसमान साफ रहा और सूर्य की तेज किरणों ने गर्मी का असर बढ़ा दिया। दोपहर के समय गर्म हवा और तेज धूप के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकांश लोग छाता, स्कार्फ और पानी की बोतल लेकर ही घर से बाहर निकले।
शहर के चौक-चौराहों पर शीतल पेय, जूस और ठंडे पानी की दुकानों पर भीड़ बढ़ गई, जबकि दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। रात में भी गर्मी का असर बना रहा, जिससे लोग छत, बालकनी और सड़कों पर टहलते नजर आए।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर अब कमजोर पड़ रहा है, जिससे शुष्क और गर्म हवाएं सक्रिय हो रही हैं।
11 अप्रैल से तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। अगले पांच दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जाएगी।13 अप्रैल के बाद गर्मी और तीखी हो जाएगी, जिससे लू जैसे हालात बनने की संभावना है। बिलासपुर में तापमान 42 से 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
इसे देखते हुए मौसम विभाग ने सतर्क रहने की सलाह दी है।तेज गर्मी का असर अब शहर की दिनचर्या पर भी दिखने लगा है। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम हो रही है, जबकि सुबह और शाम को लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। छाता, स्कार्फ और पानी की बोतल अब लोगों के लिए जरूरी सामान बन गए हैं।
जूस और शीतल पेय की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या बढ़ रही है। वहीं, रात के समय लोग घरों से बाहर निकलकर ठंडक तलाशते नजर आ रहे हैं।विशेषज्ञों ने गर्मी और लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी, छाछ और नींबू पानी का सेवन करें। हल्के और ढीले कपड़े पहनें तथा सिर को ढककर रखें।धूप में लंबे समय तक रहने से बचें और विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों का ध्यान रखें, ताकि लू और डिहाइड्रेशन से बचा जा सके।
Edited by k.s thakur...




إرسال تعليق