कांटाबांजी अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार...

कांटाबांजी अग्रवाल सभा की नई कार्यकारिणी ने संभाला पदभार...


कांटाबांजी : अग्रवाल सभा कांटाबांजी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक छापड़िया एवं सचिव ललित अग्रवाल पुरानी कार्यकारिणी की उपस्थिति में तथा नई कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ विधिवत पदभार ग्रहण किया।

        Ad..


उल्लेखनीय है कि 2 अप्रैल को अग्रवाल सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सचिव पद के लिए अशोक छापड़िया एवं ललित अग्रवाल का निर्विरोध चयन हुआ था। इस मनोनयन से समाज में हर्ष का वातावरण व्याप्त हो गया और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया।

    Ad..


इस अवसर पर ओमप्रकाश अग्रवाल (ओमू भाई), अजीत जैन (तुलसी NXT), प्रवीण आर्य, रमेश अग्रवाल,  विधायक श्रीमान लक्ष्मण बाग, समाज सेवी सुरथ बेहरा, हेमाल संघ ,मारवाड़ी युवा मंच (विकास शाखा एवं प्रगति शाखा), सुरभि गौशाला सहित अनेक संगठनों एवं समाजजनों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक छापड़िया ने समाज सेवा को प्राथमिकता देते हुए आगामी दिनों में सक्रिय कार्य करने का संकल्प लिया तथा युवाओं में नई ऊर्जा एवं चेतना जागृत कर उन्हें सशक्त बनाने की बात कही। वहीं सचिव ललित अग्रवाल ने समाज सुधार एवं सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प व्यक्त किया।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है :अध्यक्ष – अशोक छापड़िया,उपाध्यक्ष – प्रवीण आर्य,उपाध्यक्ष – अजीत जैन (तुलसी NXT),सचिव – ललित अग्रवाल (पार्षद),सहसचिव – धीरज अग्रवाल,सहसचिव – डॉ. ब्रजेश मित्तल,कोषाध्यक्ष – अनिल अग्रवाल।

कार्यकारिणी सदस्य :डॉ. गोविंद अग्रवाल, रुपेश अग्रवाल, पुष्पकांत जैन (CA), अशोक अग्रवाल (पार्षद), मोहित अग्रवाल (इंजीनियर), निखिल अग्रवाल (इंजीनियर), दीपक जैन, गोपाल बंसल, विनोद जैन, राजेश अग्रवाल (सांसद प्रतिनिधि), अनूप जैन, ललित आर्य, सुनील जैन, सुनील अग्रवाल।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم