संपर्क क्रांति एक्स्रपेस में गन प्वाइंट पर 7 लाख की लूट, फायरिंग करते हुए कूदे बदमाश...
रामपुर। चलती ट्रेन में बदमाशों ने दो यात्रियों को गन प्वाइंट पर लेकर दिन-दिहाड़े सात लाख रुपए लूट लिए। इसके बाद बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए ट्रेन से कूदकर फरार हो गए।
Ad..
उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी मंदीप सिंह रुद्रपुर में ही आटो स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। उनकी दुकान पर रितिक मंडल और साहब सिंह कार्य करते हैं।
Ad..
बुधवार सुबह दस बजे दोनों कर्मचारी करीब सात लाख की नकदी लेकर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे थें। ट्रेन जब बिलासपुर से गुजर रही थी तभी तीन बदमाशों ने दोनों कर्मचारियों को गन प्वाइंट पर लेकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया।
उस दौरान धीमी गति से चल रही ट्रेन से बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए कूद गए। नौकरों ने घटना की जानकारी व्यापारी को देने के साथ ही पुलिस को भी अवगत कराया।
रुद्रपुर व रामपुर से आरपीएफ और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ितों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण कर जंगल में कांबिंग भी की। अभी तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा है।
Edited by k.s thakur...




إرسال تعليق