CG news : दुर्ग में 5 साल की बच्ची से दरिंदगी पर बवाल, कांग्रेस ने गृहमंत्री का पुतला फूंका, खींचातानी में पुलिसकर्मी झुलसा...
उतई : उतई में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म मामले में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला भी फूंका।
Ad..
मिनी माता चौक में पुतला दहन के दौरान पुलिस व कांग्रेसजनों में जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान उतई थाना के आरक्षक गिरधर मंडावी का बायां हाथ कलाई के पास झुलस गया।दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में संगठन द्वारा पुतला दहन आयोजित किया गया था।
Ad..
प्रदर्शन में कांग्रेसी सहित स्थानीय लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि आरोपित को फांसी की सजा दी जाए। नारेबाजी के बाद गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया गया। प्रशासन द्वारा संभावित स्थिति को देखते हुए पहले से ही पुलिस बल तैनात किया गया था।
दो पुतले छीने जाने के बावजूद कांग्रेसजन तीसरा पुतला लेकर पहुंचे और उसका दहन किया। पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों में झूमाझटकी भी हुई।बताया जाता है कि झूमाझटकी के दौरान एक पुलिस आरक्षक गिरधर मंडावी का हाथ आग की लपटों में आ गया।
उसने स्वयं की शर्ट से आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में पुलिस कर्मियों व प्रदर्शनकारियों ने किसी तरह आग बुझाई। आरक्षक को बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती किया गया है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई यह घटना केवल एक परिवार की नहीं, बल्कि समाज को झकझोर देने वाली है। जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि ऐसी घटनाओं से कानून व्यवस्था पर सवाल उठते हैं।
पुतला दहन के दौरान जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, करीम खान, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत उतई द्वारिका साहू, कमलेश साहू, उमेश साहू, प्रहलाद वर्मा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
Edited by k.s thakur...




إرسال تعليق