//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news : खेत में मर्सिडीज लेकर जुआ खेलने पहुंचे रईसजादे, पुलिस ने आईफोन और कार सहित 6 लाख से ज्यादा कैश जप्त...

CG news : खेत में मर्सिडीज लेकर जुआ खेलने पहुंचे रईसजादे, पुलिस ने आईफोन और कार सहित 6 लाख से ज्यादा कैश जप्त...


रायपुर : रायपुर ग्रामीण पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अभनपुर थाना क्षेत्र में खेत के बीच चल रहे जुए के अड्डे पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने राहुल सिंह (34), निवासी सेक्टर-10 भिलाई और रितेश कुमार (36), निवासी आनंद विहार, तेलीबांधा रायपुर को गिरफ्तार किया है। 

Ad..


मौके से पुलिस ने 6.34 लाख रुपये नकद, मर्सिडीज कार और आईफोन जब्त किया है। मामले के अन्य आरोपित फरार हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छह अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रायपुर ग्रामीण और धमतरी जिले की सीमा पर स्थित ग्राम टोकरो के पास खेतों के बीच कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। 

     Ad..


सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं डीएसपी नवा रायपुर के नेतृत्व में अभनपुर थाना पुलिस टीम ने रेड की कार्रवाई की।पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे लोग भागने लगे। 

अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर कई आरोपित फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने पीछा कर दो आरोपितों को पकड़ लिया। मौके से छह लाख 34 हजार रुपये नकद, ताश की गड्डी, मर्सिडीज कार और दो नग आईफोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments