Air Fare Hike: इंडिगो के बाद एयर इंडिया ने भी बढ़ाया सरचार्ज, महंगे हवाई सफर का रास्ता साफ; 8 अप्रैल से लागू...
पटना। पटना से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को अब ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। देश की प्रमुख विमानन कंपनियों द्वारा फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने के फैसले का सीधा असर अब राजधानी पटना के यात्रियों पर भी दिखेगा।
इंडिगो के बाद एयर इंडिया ने भी बढ़ाया सरचार्ज..
इंडिगो के बाद अब एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने का फैसला किया है। इससे हवाई किराए में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है।
Ad..
दूरी के आधार पर तय होगा नया चार्ज..
पहले जहां फ्लैट रेट लागू होता था, अब दूरी के आधार पर सरचार्ज तय किया जाएगा। डोमेस्टिक फ्लाइट्स में यह बढ़ोतरी 299 रुपये से लेकर 899 रुपये तक की गई है।
इंटरनेशनल फ्लाइट्स और भी महंगी..
अंतरराष्ट्रीय रूट पर बढ़ोतरी अमेरिकी डॉलर में की गई है। इसमें 24 डॉलर से लेकर 280 डॉलर तक का अतिरिक्त बोझ यात्रियों को उठाना पड़ेगा।
पटना से यात्रा करने वालों पर सीधा असर..
पटना से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे शहरों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को अब पहले से ज्यादा किराया देना होगा। इससे रोजाना सफर करने वाले और आपात यात्रा करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ेगी।
पहले से बुक टिकट पर नहीं लगेगा नया चार्ज..
एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि जिन यात्रियों ने पहले ही टिकट बुक करा लिया है, उनसे अतिरिक्त सरचार्ज नहीं लिया जाएगा। हालांकि, यात्रा में बदलाव करने पर नया चार्ज लागू होगा।
8 अप्रैल से लागू होंगे नए नियम..
डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए यह बढ़ोतरी 8 अप्रैल सुबह 9:01 बजे से लागू हो गई है। वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए यह नियम 9-10 अप्रैल की रात से प्रभावी होगा।
ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी बना कारण..
एयरलाइंस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एटीएफ (एविएशन टर्बाइन फ्यूल) की कीमतों में भारी उछाल आया है। यही कारण है कि कंपनियों को यह कदम उठाना पड़ा है।
आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है किराया..
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ईंधन की कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आने वाले समय में हवाई किराए में और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे यात्रियों की जेब पर और दबाव पड़ेगा।
Edited by k.s thakur...




0 Comments