//BREAKING//
Loading...

Ideas

MP news : इंदौर को जून में मिलेगी बड़ी सौगात... 180 करोड़ की लागत से बन रहा ये फ्लाईओवर हो जाएगा तैयार...

MP news : इंदौर को जून में मिलेगी बड़ी सौगात... 180 करोड़ की लागत से बन रहा ये फ्लाईओवर हो जाएगा तैयार...


इंदौर। शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। लवकुश चौराहा पर बनाए जा रहे डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। 

        Ad..


इसके बनने से चौराहों से आवागमन सुगम होगा और वाहन बगैर रुके आसानी से गुजर सकेंगे। सोमवार को निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने कलेक्टर शिवम वर्मा और इंदौर विकास प्राधिकरण (आइडीए) के सीईओ डा. परीक्षित झाड़े पहुंचे।

     Ad..


सर्विस रोड सुधारने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश..

निरीक्षण के दौरान सर्विस रोड सुधारने के साथ ही फ्लाईओवर के शेष कार्य जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। लवकुश चौराहा स्थित डबल डेकर फ्लाईओवर का निरीक्षण करने के दौरान कलेक्टर शिवम वर्मा ने निर्माण एजेंसी से अब तक की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।

सिंहस्थ के मद्देनजर 180 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण..


साथ ही निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के साथ ही वैकल्पिक यातायात व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। गौरतलब है कि 180 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह फ्लाईओवर सिंहस्थ के दौरान शहर में बढ़ने वाले यातायात के दबाव को कम करेगा। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।





Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments