//BREAKING//
Loading...

Ideas

MP news : आरओबी ढहने का असर, एनएचएआई 42 करोड़ के टोल नुकसान की भरपाई के लिए एमपीआरडीसी को भेजेगा नोटिस...

MP news : आरओबी ढहने का असर, एनएचएआई 42 करोड़ के टोल नुकसान की भरपाई के लिए एमपीआरडीसी को भेजेगा नोटिस...


जबलपुर। जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग 45 पर शहपुरा बायपास स्थित रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) ढहने के बाद टोल कलेक्शन में भारी गिरावट आ गई है। इस नुकसान की भरपाई को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन (एमपीआरडीसी) से करीब 42 करोड़ रुपये की मांग कर सकता है।फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही एमपीआरडीसी को नोटिस जारी किया जा सकता है।

Ad..


हर दिन हो रहा लाखों का नुकसान..

जबलपुर-भोपाल राजमार्ग पर स्थित मगरमुहां टोल प्लाजा का संचालन श्री साईं इंटरप्राइजेज द्वारा किया जा रहा है। यहां सामान्य दिनों में प्रतिदिन करीब 10 लाख रुपये का टोल कलेक्शन होता था।

    Ad..


टोल मैनेजर आर्यन द्विवेदी के अनुसार ब्रिज ढहने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही रोकने के निर्देश दिए गए थे। अब केवल छोटे चार पहिया वाहन और पेट्रोलियम-गैस डिपो जाने वाले टैंकर ही इस मार्ग से गुजर रहे हैं, जबकि मालवाहक वाहन वैकल्पिक मार्ग से जा रहे हैं। इससे प्रतिदिन लगभग सात लाख रुपये का नुकसान हो रहा है।

जिम्मेदारी तय करने की कवायद..

टोल कलेक्शन में कमी को लेकर एनएचएआई ने एमपीआरडीसी को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं एमपीआरडीसी इस नुकसान की भरपाई सड़क निर्माण कंपनी बांगड़ इंफ्रा से कराने की तैयारी में है।

एमपीआरडीसी के कार्यपालन यंत्री राजेश मोरे ने बताया कि ब्रिज के सुधार कार्य में करीब दो माह का समय लग सकता है। यदि टोल नुकसान को लेकर जानकारी मांगी जाती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित ठेकेदार पर डाली जाएगी।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अमृत लाल साहू ने कहा कि वाहनों की आवाजाही कम होने से टोल कलेक्शन घटा है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है, इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह है पूरा मामला..

जबलपुर से करीब 30 किलोमीटर दूर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर शहपुरा में बना रोड ओवर ब्रिज 22 फरवरी को ढह गया था। इससे पहले 13 सितंबर 2025 को भी इसका एक हिस्सा गिर चुका था।

उस समय एमपीआरडीसी ने क्षतिग्रस्त हिस्से को बंद कर बगल के हिस्से से आवागमन शुरू कर दिया था। बाद में लगातार वाहनों के दबाव के कारण दूसरे हिस्से की एप्रोच रोड की रिटेनिंग वॉल भी ढह गई। इसके बाद भोपाल की ओर जाने वाले भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments