//BREAKING//
Loading...

Ideas

कृष्ण मित्र फाउंडेशन ने किया 6 लावारिस लाशों का ससम्मान अंतिम संस्कार...

कृष्ण मित्र फाउंडेशन ने किया 6 लावारिस लाशों का ससम्मान अंतिम संस्कार...


रायपुर : थाना सिविल लाइन, तेलीबांधा, खम्हारडीह, टिकरापारा, कबीर नगर, और बया से अलग-अलग छह व्यक्तियों के लावारिस लाश कृष्ण मित्र फाउंडेशन संस्था को अंतिम संस्कार हेतु प्राप्त हुए। 

        Ad..


फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव और सचिव गोवर्धन झंवर ने बताया कि संस्था द्वारा लावारिस लाशों का ससम्मान अंतिम संस्कार विगत कई वर्षों से किया जा रहा है।रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल में विगत कई महीनों से छह लावारिस लाश मृत्यु संस्कार हेतु रखी गई थीं। 

    Ad..


जिन्हें शहर में मिट्टी दफन हेतु स्थान नहीं मिल रहा था। तब फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव ने तहसीलदार राम मूर्ति दीवान से संपर्क कर उन छह लावारिस लाशों को मृत्यु संस्कार हेतु मांगा। शासन ने उन्हें छह लावारिस लाशों को अंतिम संस्कार हेतु सौंपा। 

तत्पश्चात उन लावारिस लाशों को ससम्मान सरजू बांधा शमशान घाट टिकरापारा रायपुर में मिट्टी दी गई।संस्था ने यह भी संकल्प लिया है कि कहीं से भी कोई भी लावारिस लाश उन्हें अंतिम संस्कार हेतु प्राप्त होती है, तो उन्हें ससम्मान उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उक्त अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष माधव लाल यादव, सचिव गोवर्धन झंवर, उपाध्यक्ष रतन जैन, कोषाध्यक्ष संजय चंद्राकर, चौकीदार प्रेम बाई ढीमर, पंडित राजेश पांडे, सिविल लाइन थाना से एसआई संतोष सिंह यादव, तेली बांधा थाना से एसआई देवेंद्र पैकरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने 2 मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना भी की।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments