//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news : अंबिकापुर–कल्याणपुर–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत...

CG news : अंबिकापुर–कल्याणपुर–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत...


अंबिकापुर। अंबिकापुर–कल्याणपुर–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर रविवार की रात एक सड़क हादसे में 33 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार टमाटर लोड पिकअप ने बाइक चालक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसकी जान नहीं बच सकी।

        Ad..


हादसे के बाद अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे पलट गई, जबकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। इस हृदयविदारक घटना की सबसे दुखद बात यह रही कि युवक की पत्नी ने अपनी आंखों के सामने पति को दम तोड़ते देखा।

    Ad..


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनगर अंबिकापुर निवासी मुनेश्वर राम (33) रविवार को अपनी पत्नी अनिता के साथ ससुराल ग्राम गिदाबहरी गया हुआ था। रात में वह पत्नी और अपनी मासूम बेटी के साथ मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहा था।

अंबिकापुर के सकालो पेट्रोल पंप के पास उसने सड़क किनारे बाइक रोकी और पत्नी को नीचे उतारा। पत्नी की गोद में उनकी अबोध बेटी भी थी। मुनेश्वर राम बाइक को लेकर सड़क पार कर पेट्रोल भरवाने जा ही रहा था कि तभी अंबिकापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार टमाटर लोड पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मुनेश्वर राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया।

पत्नी अनिता की चीख-पुकार से घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था पर सवाल उठाया कि क्या प्रशासन ऐसे तेज रफ्तार और ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने में विफल हो रहा है? क्या मासूम जानों की कीमत पर ही परिवहन व्यवस्था चलती रहेगी?

फिलहाल पुलिस फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी है, लेकिन इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

तेज रफ्तार और जल्दी पहुंचने का दबाव बन रहा हादसों की वजह..

अंबिकापुर क्षेत्र से बड़ी मात्रा में टमाटर और अन्य सब्जियां बनारस की मंडियों में भेजी जाती हैं। इन वाहनों को सुबह मंडी खुलने से पहले पहुंचाने का दबाव रहता है, जिसके चलते पिकअप चालकों को प्रति ट्रिप अतिरिक्त भुगतान किया जाता है। 

यही वजह है कि चालक समय से पहले पहुंचने की होड़ में वाहनों को तेज रफ्तार से दौड़ाते हैं। लापरवाही और तेज गति के कारण इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।






Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments