'पाकिस्तान जैसा दलाल देश नहीं भारत', ईरान मध्यस्थता पर जयशंकर की दो टूक...
भारत ने मिडिल ईस्ट युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता की कोशिशों पर कड़ी आपत्ति जताई है। दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को 'दलाल राष्ट्र' बताते हुए उसकी निंदा की।
Ad..
नई दिल्ली। भारत ने मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध में मध्यस्थता करने की पाकिस्तान की कोशिश पर निशाना साधा है।सूत्रों के मुताबिक, आज दिल्ली में हुई एक सर्वदलीय बैठक में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान को एक 'दलाल राष्ट्र' कहकर उसकी निंदा की।
Ad..
'पाकिस्तान की तरह बिचौलिया नहीं भारत'..
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध में पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान का गुप्तचर बना हुआ है। अमेरिका के हर संदेश को पाकिस्तान, ईरान तक पहुंचा रहा है। भारत के विदेश मंत्री ने इसे ही लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधा है।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में मौजूद एक सदस्य ने बताया कि विदेश मंत्री ने कहा, 'भारत पाकिस्तान की तरह बिचौलिये की भूमिका नहीं निभाएगा।'
ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का प्रस्ताव..
अमेरिका की तरफ से पाकिस्तान और तुर्किए दोनों ही ईरान के सामने प्रस्ताव रखा कि मिडिल ईस्ट में छिड़े युद्ध को रोकने के लिए शांति वार्ता पाकिस्तान या तुर्किए में हो सकती है।
समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने पाकिस्तान और तुर्किए के अमेरिका की तरफ से भेजे प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। ईरान ने अमेरिका के सामने पांच शर्तें भी रखी हैं, जिनमें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान को पूर्ण अधिकार मिलने की बात कही गई है।
Edited by k.s thakur...




0 Comments