Army Recruitment New Rule : सेना भर्ती में हुआ बड़ा बदलाव, अब 1.5 साल में बन जाएंगे अफसर...


नई दिल्ली : भारतीय सेना में अफसर बनने का सपना देखने वाले जवानों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। Indian Army ने अपने ट्रेनिंग सिस्टम में बदलाव किया है, जिससे अब ग्रेजुएट जवानों को अफसर बनने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

Ad..


ACC एंट्री स्कीम में बड़ा बदलाव...

आर्मी कैडेट कॉलेज (ACC) एंट्री स्कीम के तहत अब नियमों में बदलाव किया गया है।पहले: 3 साल की पढ़ाई + 1 साल की ट्रेनिंग,अब: ग्रेजुएट जवानों के लिए सिर्फ ट्रेनिंग.नए नियम के अनुसार, जो जवान पहले से ग्रेजुएट हैं, उन्हें अब 3 साल की पढ़ाई नहीं करनी होगी। वे सीधे ट्रेनिंग लेकर करीब 1.5 साल में अफसर बन सकेंगे।

   Ad..


क्यों लिया गया यह फैसला?

सेना में अफसरों की कमी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।योग्य जवानों को जल्दी मौका मिलेगा.ट्रेनिंग का समय कम होगा.सेना में अफसरों की कमी पूरी करने में मदद मिलेगी.

किन जवानों को मिलेगा फायदा?

यह बदलाव खासतौर पर उन जवानों के लिए है:जो पहले से ग्रेजुएट हैं.जो जल्दी अफसर बनना चाहते हैं.ऐसे जवानों को अब लंबी पढ़ाई से नहीं गुजरना पड़ेगा।

12वीं पास जवानों के लिए नियम वही..

जो जवान केवल 12वीं पास हैं, उनके लिए पुराने नियम ही लागू रहेंगे:3 साल की पढ़ाई (ACC),1 साल की ट्रेनिंग.यानी उन्हें अभी भी कुल 4 साल का समय लगेगा।




Edited by k.s thakur...