//BREAKING//
Loading...

Ideas

CG news : कोरबा में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने नशे में किया हाइवोल्टेज ड्रामा, दुकान में घुसाई कार, मारपीट की...

CG news : कोरबा में पूर्व गृहमंत्री के बेटे ने नशे में किया हाइवोल्टेज ड्रामा, दुकान में घुसाई कार, मारपीट की...


कोरबा। पूर्व गृहमंत्री के पुत्र ने नशे की हालत में पहले डिजायर कार को सेवई की दुकान में घुसा दिया। दुर्घटना के बाद उसने जम कर हंगामा करते हुए सेवई बेचने वाले के साथ मारपीट की। पीडित सेवई विक्रेता की महिला आरक्षक पुत्री थाना पहुंच कर घटना की शिकायत कराने की जिद पर अड़ी रही, पर पुलिस के अधिकारियों ने उसे उल्टे पांव वापस लौटा दिया।

          Ad..


कोरबा के पुरानी बस्ती में रहने वाले भाजपा के कद्दावर आदिवासी नेता और रामपुर विधानसभा के पूर्व विधायक ननकी राम कंवर के पुत्र संदीप कंवर 52 वर्ष बुधवार को दोपहर करीब 12.30 बजे अपने घर से निकले थे। इस दौरान इतवारी बाजार के पास उनकी स्विफ्ट कार क्रमांक सीजी 12 एवाई 1868 से अजीम कुरैशी दुकान के सामने अस्थाई रूप से सेवई बेचने लगाए टेबल एवं टेंट के सामने खड़ी उनकी दोपहिया वाहन से कार सट गई।

Ad..


इस पर कुरैशी ने कार चला रहे संदीप कंवर को देख कर कार चलाने की बात कही। इस बात से संदीप भड़क गया और गाड़ी से नीचे उतरा और कुरैशी के साथ हाथापाई शुरू करदी। यही नहीं वह गुस्से में पुन: कार में बैठा और दुकान व टेंट को लगातार तीन बार ठोकर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया।

कार में पूर्व विधायक रामपुर नेमप्लेट भी लिखा हुआ था। घटना के बाद अफरा- तफरी मच गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष को थाना ले गई। नशे की अवस्था में संदीप ने थाना में भी हंगामा करने लगा। उसने पिता की धौंस दिखाते हुए पुलिस अधिकारियों के साथ भी अभद्रता की।

थाना परिसर में ही गाली- गलौच कर घूम रहे संदीप को दो लोग लेने पहुंचे और किसी तरह समझाइश दी। इसके बाद संदीप की ही कार में उसे बैठा कर ले गए। पीड़ित कुरैशी की पुत्री सिविल लाइन थाना में पदस्थ है। घटना की जानकारी मिलने पर वह भी मौके पर पहुंची।

उसने पिता के साथ हुई घटना पर आपत्ति जताते हुए संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग पुलिस के कोतवाली थाना प्रभारी से की, पर दोपहर दो बजे के बाद शिफ्ट में आने वाले थाना डेस्क प्रभारी द्वारा रिपोर्ट लिखे जाने की बात कह टालमटोल किया जाता रहा। बाद में कुरैशी से केवल शिकायत पत्र लेकर उसे वापस लौटा दिया गया।

पहले भी संदीप कर चुका है इस तरह की हरकतें, दर्ज हैं एफआईआर..

ननकी राम के पुत्र संदीप का नशे की अवस्था में हंगामा करने का यह कोई पहला मामला नही है। आठ माह पहले ट्रांसपोर्ट नगर नया बस स्टैंड में शराब के नशे की अवस्था में उसने जमकर हंगामा किया था। इसकी वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ। 

इसके पहले भाजपा नेता देवेंद्र पांडेय के घर नशे की अवस्था में जा धमके संदीप ने अभद्रता की थी। इस मामले में उस वक्त संदीप के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराया गया था।

इतवारी बाजार में दुकान में वाहन टकराने और मारपीट की शिकायत प्राप्त हुई है। घटना क्रम की जांच की जा रही। मामले की जांच की जा रही है। कोई भी दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।प्रतीक चतुर्वेदी, सीएसपी कोरबा.






Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments