//BREAKING//
Loading...

Ideas

सम्बलपुर रेल मंडल में 86वीं मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन...

सम्बलपुर रेल मंडल में 86वीं मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक का आयोजन...


सम्बलपुर : सम्बलपुर मंडल में 86वीं मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सम्बलपुर, श्री सुबाष सी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की तथा हिंदी भाषा में दैनिक कार्य को बढ़ाने के लिए कुछ सुझाव दिए।

Ad..


इस अवसर पर अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक, सम्बलपुर, श्री मनजीत सिंह सनसनवाल ने पिछली तिमाही में आयोजित राजभाषा गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। 

Ad..


प्रोग्राम के तहत, हीराखंड हिंदी मैगज़ीन में छपी कहानी, कविता और ड्राइंग में उनके रचनात्मक योगदान के लिए बत्तीस रेलवे कर्मचारियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया गया, मुख्य अतिथि श्री चौधरी  ने उन्हें नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

Ad..


बैठक में मंडल के सभी शाखा अधिकारियों ने भाग लिया तथा बैठक का समन्वय राजभाषा अधिकारी श्री प्रणव कुमार ने किया।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments