//BREAKING//
Loading...

Ideas

Bihar news : दम घुटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, सेप्टिक टैंक की कर रहे थे सफाई...

Bihar news : दम घुटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, सेप्टिक टैंक की कर रहे थे सफाई...


बिहार : बिहार के वैशाली जिले में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

        Ad..


कैसे हुआ हादसा?

घटना सराय थाना क्षेत्र के अनवरपुर गांव की है। बताया गया कि घर के पुराने, करीब 15 फीट गहरे सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए सबसे पहले परिवार का एक युवक नीचे उतरा। कुछ देर तक उसकी आवाज आती रही, लेकिन अचानक संपर्क टूट गया। जब काफी समय तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजन घबरा गए। 
Ad..
उसे बचाने के प्रयास में एक-एक कर परिवार के अन्य सदस्य भी टैंक में उतरते गए। हालांकि, अंदर मौजूद जहरीली गैस की वजह से सभी लोग बेहोश होते चले गए। देखते ही देखते कुल सात लोग टैंक के भीतर अचेत हो गए।

राहत-बचाव में जुटी टीमें..

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विशेष सावधानी बरतते हुए सभी को रस्सियों के सहारे बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

गांव में पसरा मातम..

मृतकों में पिता-पुत्र समेत परिवार के चार सदस्य शामिल हैं। बताया गया कि इनमें से एक युवक की हाल ही में शादी हुई थी, जिससे परिवार की खुशियां कुछ ही दिनों में मातम में बदल गईं। एक साथ चार लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।





Edited by k.s thakur...

Post a Comment

0 Comments