मेघालय में ‘अवैध’ कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत, कई अब भी फंसे...

मेघालय में ‘अवैध’ कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 16 मजदूरों की मौत, कई अब भी फंसे...


पुलिस का कहना है कि अभी तक 16 शव बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही कहा कि ब्लास्ट के वक्त खदान में कितने मजदूर थे, अभी इसका आंकड़ा पता नहीं चल पाया है.

Ad..


New delhi :  मेघालय में एक ‘अवैध’ कोयला खदान में विस्फोट के बाद कम से कम 16 मजदूरों की मौत हो गई. अभी भी कई मजदूरों के उस खदान में फंसे होने की आशंका है. यह हादसा राज्य के ईस्ट जयंतिया हिल्स जिले में हुआ. पुलिस का कहना है कि अभी तक 16 शव बरामद कर लिए गए हैं. साथ ही कहा कि ब्लास्ट के वक्त खदान में कितने मजदूर थे, अभी इसका आंकड़ा पता नहीं चल पाया है.

       Ad..


हादसा गुरुवार सुबह थंगस्कू इलाके में हुआ, वहां अभी बचाव दल तलाशी अभियान में जुटे हुए हैं. वो खदान ‘अवैध थी या वैध’ इसकी पुष्टि प्रशासन की ओर से नहीं की गई है. लेकिन पुलिस का कहना है कि खदान लग तो अवैध रही है.

Ad..


विस्फोट में एक व्यक्ति जख्मी भी हुआ है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां उसका इलाज किया जा रहा है.अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट किस वजह से हुआ है. इसकी जांच की जाएगी.



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم