अप्रैल में लागू होगा इंडिया-ब्रिटेन व्यापार समझौता, सामानों पर नहीं लगेगा कोई टैक्स; भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है डील?
भारत और ब्रिटेन के बीच जुलाई 2025 में हस्ताक्षरित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) अप्रैल 2026 तक लागू होने की संभावना है। इसके तहत भारत के 99% उत्पाद ब्रिटेन में शुल्क-मुक्त होंगे, जबकि ब्रिटेन से आने वाली कारों और व्हिस्की पर भारत में शुल्क कम होगा।
Ad..
दोनों देशों ने दोहरी अंशदान संधि पर भी हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता भारतीय निर्यातकों को कई क्षेत्रों में बाजार पहुंच प्रदान करेगा और टैरिफ में महत्वपूर्ण कमी लाएगा।
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच जुलाई, 2025 में हस्ताक्षरित भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते के अप्रैल, 2026 में लागू होने की संभावना है। भारत और ब्रिटेन ने 24 जुलाई, 2025 को वृहद आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) पर हस्ताक्षर किए।
इस समझौते के तहत भारत के 99 प्रतिशत उत्पाद ब्रिटेन में बिना किसी शुल्क के भेजे जा सकेंगे, जबकि भारत में ब्रिटेन से आने वाली कारों और व्हिस्की पर कम शुल्क लगेगा। एक अधिकारी ने बताया, 'हमें इस समझौते के अप्रैल में लागू होने की उम्मीद है।' दोनों देशों ने दोहरा अंशदान संधि (डीसीसी) पर भी हस्ताक्षर किए हैं, ताकि अस्थायी कर्मचारी किसी भी देश में दो बार सामाजिक कर नहीं दें।
ब्रिटेन में संसद की मंजूरी जरूरी..
अधिकारी ने बताया कि दोनों समझौते एक साथ लागू किए जा सकते हैं। इस समझौते को लागू करने से पहले ब्रिटेन को अपनी संसद से मंजूरी लेनी होगी। हालांकि, भारत में केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी ही पर्याप्त है।
भारत ने चॉकलेट, बिस्किट और कॉस्मेटिक्स जैसे अलग-अलग कंज्यूमर गुड्स के लिए अपना बाजार खोल दिया है, लेकिन उसे टेक्सटाइल, फुटवियर, जेम्स और ज्वेलरी, स्पोर्ट्स गुड्स और खिलौनों जैसे निर्यात उत्पाद तक पहुंच मिलेगी।
स्कॉच पर घटेगा टैरिफ..
व्यापार समझौते के तहत स्कॉच व्हिस्की पर टैरिफ तुरंत 150 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत कर दिया जाएगा, और 2035 तक इसे और घटाकर 40 प्रतिशत कर दिया जाएगा। ऑटोमोबाइल पर, भारत कोटा सिस्टम के तहत पांच साल में आयात शुल्क को मौजूदा 110 प्रतिशत से घटाकर 10 प्रतिशत कर देगा।
इसके बदले में भारतीय मैन्यूफैक्चरर्स को कोटा फ्रेमवर्क के अंदर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड गाड़ियों के लिए ब्रिटेन के बाजार की पहुंच मिलेगी।(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
Edited by k.s thakur...



إرسال تعليق