ECI : अब राज्य निर्वाचन आयोग को भी देगा चुनावी प्रक्रियाओं को सशक्त बनाने का मंत्र, 25 सालों बाद पहल शुरू...

ECI : अब राज्य निर्वाचन आयोग को भी देगा चुनावी प्रक्रियाओं को सशक्त बनाने का मंत्र, 25 सालों बाद पहल शुरू...


चुनाव आयोग 24 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में राज्य निर्वाचन आयुक्तों का सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इसका उद्देश्य राज्य निर्वाचन आयोगों को लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह अपनी प्रक्रियाओं को सशक्त बनाने में मदद करना है। 25 साल बाद हो रहे इस सम्मेलन में पारदर्शिता, चुनावी ढांचे और ईवीएम के उपयोग जैसे विषयों पर चर्चा होगी, जिससे चुनावी प्रक्रियाएं और बेहतर बन सकें।

Ad..


नई दिल्ली। पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव कराने वाले राज्य निर्वाचन आयोगों को भी चुनाव आयोग अब अपनी चुनावी प्रक्रियाओं को सशक्त बनाने की टिप्स देगा। साथ ही उन्हें लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान अपनायी जाने वाली पारदर्शिता व नियम-प्रक्रियाओं को अपनाने में मदद की पहल कर सकता है।

Ad..


फिलहाल चुनाव आयोग ने इसे लेकर 24 फरवरी को नई दिल्ली के भारत मंडपम में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य निर्वाचन आयुक्तों को सम्मेलन आयोजित किया है। जिसमें सभी राज्यों के निर्वाचन आयुक्तों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ad..


आयोग के मुताबिक कई राज्यों के निर्वाचन आयुक्तों की पहल पर 25 साल पर इस तरह के राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इससे पहले 1999 में राज्य निर्वाचन आयुक्तों का सम्मेलन आयोजित किया गया था।

राज्य निर्वाचन आयोग के साथ किया विमर्श..

इस दौरान आयोग ने राज्य निर्वाचन आयुक्तों के साथ जिन बिंदुओं पर विमर्श करने की योजना बनाई है, उनमें राज्य निर्वाचन आयोगों और निर्वाचन आयुक्तों की कार्यशैली, कामकाज, चुनावी ढांचे, चुनावी कानूनों के साथ हाल ही में चुनाव आयोग द्वारा चुनाव प्रक्रियों को सहज बनाने के लिए अपनायी गई तकनीकी प्रक्रिया पर चर्चा होगी।

इस दौरान चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल जैसे विषयों पर विचार होगा। इस दौरान चुनाव आयोग पिछले चुनाव से जुड़े कुछ अपने अच्छे अनुभव भी सभी के साथ साझा करेगा। गौरतलब है कि राज्य चुनाव आयोगों का गठन संबंधित राज्यों के कानून द्वारा 73 वें व 74वें संवैधानिक संशोधनों के तहत दिए गए अधिकारों के तहत किया जाता है। आयोग ने हाल ही में दिल्ली में दुनिया भर के चुनावी निकायों का भी एक सम्मेलन आयोजित किया था।



Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم