CG news : रायपुर में कार पर पलटा धान से लदा ट्रक, 2 की मौत, हिरासत में ट्रक चालक...
रायपुर : रायपुर में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में धान से लदी ट्रक कार के ऊपर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में 3 लोग ही सवार थे।घटना विधानसभा थाना क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास की बताई जा रही है।
Ad..
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक और कार दोनों बलौदाबाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चलती ट्रक का पट्टा (हुक/लॉकिंग सिस्टम) अचानक टूट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रही कार पर जा गिरी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला गया।
Edited by k.s thakur...



إرسال تعليق