CG news: गरियाबंद में मंदिर खंडित करने के आरोपियों का हंगामा, कई घरों में आगजनी; पुलिस तैनात...
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैया गांव में पुराने मंदिर विवाद के चलते दो समुदायों में हिंसक झड़प हुई। जमानत पर छूटे आरोपितों ने घरों में आगजनी की और पुलिस पर पथराव किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। स्थिति नियंत्रण के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
Ad..
रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के दुतकैया गांव में पुराने विवाद के चलते रविवार को दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घरों पर हमला कर आगजनी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया।
Ad..
गुस्साए लोगों ने पुलिस पर भी पथराव किया, जिसमें एक जवान घायल हो गया। उसे बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया। देर रात आईजी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
Ad..
मंदिर तोड़ने से जुड़ा है मामला..
जानकारी के अनुसार, यह विवाद मंदिर तोड़ने से संबंधित है। जेल से जमानत पर छूटे आरोपित आरिफ और उसके साथियों ने हंगामा मचाया और शिकायतकर्ता तथा गवाहों के साथ मारपीट की।
पिछले वर्ष दुतकैया गांव में शिव मंदिर के खंडन का मामला सामने आया था, जिसमें पुलिस ने आरिफ सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जमानत पर छूटने के बाद आरोपितों ने गांव के चार से छह युवकों पर राड और पत्थरों से हमला किया।घायलों को रायपुर के डा. आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराए जाने की बात सामने आ रही है।
Edited by k.s thakur...





إرسال تعليق