Bihar : पटना जंक्शन पर यात्रियों का बवाल; ट्रैक पर उतरे लोग, 45 मिनट ठप रहा रेल परिचालन...

Bihar : पटना जंक्शन पर यात्रियों का बवाल; ट्रैक पर उतरे लोग, 45 मिनट ठप रहा रेल परिचालन...


पटना जंक्शन पर गया रूट की ट्रेनों की कमी को लेकर परीक्षार्थियों और यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। गया जंक्शन पर विकास कार्यों के कारण ट्रेनें रद्द या वैकल्पिक मार्गों से चल रही थीं, जिससे भीड़ बढ़ गई। 

Ad..


पलामू एक्सप्रेस में भीड़ के बाद आरपीएफ ने यात्रियों को उतारा, जिससे वे ट्रैक पर उतर आए। 45 मिनट तक रेल परिचालन बाधित रहा। आरपीएफ ने 15 लोगों को हिरासत में लिया।

Ad..


पटना। पटना जंक्शन पर शुक्रवार की शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गया रूट पर ट्रेनों की कमी को लेकर परीक्षार्थियों और यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।गया रूट में दोपहर 3:30 बजे के बाद कोई ट्रेन नहीं मिलने से स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती चली गई। बड़ी संख्या में परीक्षार्थी भी स्टेशन पर फंसे रहे, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

जानकारी के अनुसार गया जंक्शन पर चल रहे विकास कार्यों के कारण कई ट्रेनों को वैकल्पिक रूट से चलाया जा रहा है, जबकि कुछ ट्रेनों को रद कर दिया गया है।इससे गया और आसपास के इलाकों की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम होते-होते पटना जंक्शन के प्लेटफार्मों पर यात्रियों की संख्या बेकाबू हो गई।

हंगामा करने वाले 15 यात्रियों को आरपीएफ ने लिया हिरासत में..

इसी बीच शाम 7:15 बजे प्लेटफार्म नंबर नौ पर सिंगरौली जाने वाली पलामू एक्सप्रेस पहुंची। ट्रेन के एसी कोच में भी सामान्य यात्रियों की भारी भीड़ चढ़ गई।नियमों का उल्लंघन देख आरपीएफ ने अवैध रूप से यात्रा कर रहे यात्रियों को एसी बोगियों से उतारना शुरू किया। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया और कुछ यात्री रेल ट्रैक पर उतर गए।

यात्रियों के ट्रैक पर उतरने से रेल परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया। यात्री ट्रैक पर उतर पर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।ट्रेन के बार-बार हाॅर्न बजाने के बाद भी यात्री हटने को तैयार नहीं हो रहे थे। करीब 45 मिनट तक ट्रेनों का आवागमन ठप रहा, जिससे अन्य ट्रेनों के परिचालन पर भी असर पड़ा। स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हंगामे की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और आरपीएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही स्टेशन डायरेक्टर अरूण कुमार और कमर्शियल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।अधिकारियों और सुरक्षा बलों ने हंगामा कर रहे यात्रियों को समझाया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को ट्रैक से हटाया गया और माहौल शांत कराया गया।

करीब 7:56 बजे पलामू एक्सप्रेस को आगे के लिए रवाना किया जा सका। इस दौरान स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।आरपीएफ इंस्पेक्टर शंकर अजय पटेल ने बताया कि मामले में कानून व्यवस्था भंग करने और रेल परिचालन बाधित करने के आरोप में 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और किसी भी स्थिति में रेल ट्रैक पर न उतरें, क्योंकि इससे जान-माल दोनों को खतरा होता है।





Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم