Plane crash: अजित पवार के साथ प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाले 4 और लोग कौन थे? पूरी डिटेल...
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें उनकी और चार अन्य लोगों की मौत हो गई।
Ad..
कम विजिबिलिटी के कारण पायलट ने दोबारा लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन विमान रनवे से पहले ही जमीन से टकराकर आग की चपेट में आ गया। इस दुखद हादसे में पायलट सुमित कपूर, को-पायलट सांभवी पाठक और दो स्टाफ मेंबर भी मारे गए।
Ad..
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश (Ajit Pawar Plane Crash) में निधन हो गया है। इस दुखद हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8:45 बजे हुई।
Ad..
विमान क्रैश होते ही आगे के गोले में बदल हो गया और आसमान में चारों ओर काला धुआं दिखाई देने लगा। लोगों ने तुरंत मदद की कोशिश की, लेकिन तेज आग के कारण मदद नहीं कर सके।
इस दुखद हादसे में विमान में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई है। अजित पवार के साथ विमान में पायलट सुमित कपूर और को-पायलट सांभवी पाठक शामिल थे। इनके अलावा अजित पवार के दो स्टाफ मेंबर-विदिप जाधव और पिंकी माली मौजूद थे।
लैंडिंग के दौरान कंट्रोल से बाहर हुआ विमान..
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित पवार का प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान कंट्रोल से बाहर हो गया और क्रैश हो गया। क्रैश के बाद विमान में आग लग गई। एक चश्मदीद ने बताया कि प्लेन रवने पर पहुंचने से करीब 100 फीट पहले क्रैश हो गया।
पहले धमाका हुआ फिर आग लग गई- चश्मदीद..
चश्मदीद ने कहा, "जब विमान नीचे गिरा तो ऐसा लगा कि क्रैश हो जाएगा और ऐसा ही हुआ। फिर इसमें धमाका हुआ और आग लग गई। इसके बाद 4-5 और धमाके हुए। स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे और यात्रियों को निकालने की कोशिश की लेकिन तेज आग के कारण वे मदद नहीं कर पाए।"
दोबारा लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराया विमान..
मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी। पायलटों ने बारामती एयरपोर्ट के रनवे 11 पर लैंडिंग की कोशिश की लेकिन उन्हें रवने नहीं दिखा। पायलटों ने प्लेन दोबारा ऊपर ले लिया और थोड़ी देर बार दोबारा लैंडिग की कोशिश की। इसी दौरान प्लेन रवने से पहुंचने से पहले ही जमीन से टकरा गया।
Edited by k.s thakur...





إرسال تعليق