PM modi : बजट से 'रिफार्म एक्सप्रेस' को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी ने दिए बड़े संकेत...

PM modi : बजट से 'रिफार्म एक्सप्रेस' को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम मोदी ने दिए बड़े संकेत...


प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी बजट में 'रिफार्म एक्सप्रेस' को गति देने और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने के स्पष्ट संकेत दिए हैं। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौते के बाद भारतीय वस्तुओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए विशेष प्रावधान हो सकते हैं। उन्होंने विपक्ष को समाधान पर ध्यान देने की सलाह दी और युवाओं के लिए कौशल विकास पर जोर दिया, जिससे भारत वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग हब बन सके।

Ad..


नई दिल्ली। रविवार को पेश होने वाले बजट में रिफार्म एक्सप्रेस को गति देने के लिए विशेष प्रविधान होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसके स्पष्ट संकेत दिये हैं।इसके साथ ही यूरोपीय संघ समेत विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते के बाद दुनिया के बाजार में भारतीय वस्तुओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बूस्ट करने के प्रविधान हो सकते हैं।

        Ad..


बजट में 'रिफार्म एक्सप्रेस' को गति देने के विशेष प्रविधान ...

प्रधानमंत्री मोदी ने हंगामा कर सदन की कार्यवाही बाधित करने वाले विपक्षी सांसदों को भी आगाह किया और कहा कि 'आज समय व्यवधान का नहीं है, समाधान का है।'बजट सत्र के दूसरे दिन संसद परिसर में बोलते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने रिफार्म, परफार्म और ट्रांसफार्म पर सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि सकारात्मक शक्ति से रिफार्म एक्सप्रेस को लगातार गति मिल रही है।
Ad..
देश अब लंबे समय से चले आ रही समस्याओं से बाहर निकल आया है और अब लंब अवधि की समस्याओं के समाधान के रास्ते पर बढ़ गया है। उन्होंने साफ कहा कि रिफार्म एक्सप्रेस पर सवार देश अब अगली पीढ़ी की सुधारों की ओर बढ़ने वाला है।

यूरोपीय संघ व्यापार से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा..

यूरोपीय संघ के साथ व्यापार समझौते को भारत के युवाओं के उज्जवल भविष्य की झलक बताया। उन्होंने इसे आकांक्षी युवाओं के लिए मुक्त व्यापार कहा। इससे देश के साथ-साथ यूरोपीय देशों में युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने इस ट्रेड डील से मिलने वाले अवसरों के लिए तैयार रहने को कहा। उन्होंने कहा कि 'मदर आफ आफ डील्स' से भारतीय उद्योगों और मैन्युफैक्चरर्स के लिए बहुत बड़ा बाजार खुल गया है।

उन्होंने उत्तम गुणवत्ता के सामान लेकर जाने का आह्वान किया ताकि यूरोप के 27 देशों में एक साथ कंपनियों के ब्रांड के साथ ही नए भारत का ब्रांड भी प्रस्थापित हो सके।

माना जा रहा है कि यूरोपीय देशों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए कौशल विकास के लिए बजट में विशेष प्रविधान हो सकते हैं।

पीएम मोदी ने समाधान पर जोर दिया, विपक्ष को आगाह किया..

इसके साथ ही भारत को दुनिया का मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए भी निवेश बढ़ाने, नई यूनिट लगाने और मौजूदा यूनिट के विस्तार के लिए नियमों और प्रक्रियाओं में ढील देने की घोषणा भी हो सकती है।

विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के पिछले कई सत्रों में कामकाज बाधित होने की ओर इशारा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह हिम्मत के साथ समाधानकारी निर्णयों का कालखंड है।

यह व्यवधान के माध्यम से रोते बैठने का समय नहीं है। उन्होंने विपक्ष समेत सभी सांसदों से सरकार के निर्णयों को शक्ति देने की अपील की।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم