Jharkhand accident : ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुई स्कूल बस, सगाई कार्यक्रम में जा रहे थे ग्रामीण; 9 की मौत; 70 घायल...
झारखंड के ओरसा घाट पर एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चार महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हो गई और लगभग 70 यात्री घायल हो गए। बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई।
Ad..
सभी यात्री बलरामपुर जिले के पीपरसोत-महाराजगंज क्षेत्र के निवासी थे और सगाई समारोह में शामिल होने लोध फाल जा रहे थे। घायलों को छत्तीसगढ़ और झारखंड के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Ad..
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ व झारखंड की सीमा पर स्थित झारखंड के ओरसा घाट पर बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में पांच महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। लगभग 70 यात्री घायल हुए हैं। मृतक व घायल बलरामपुर जिले के ग्राम पीपरसोत - महाराजगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं।
Ad..
सगाई के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी झारखंड के लोध फाल जा रहे थे।बस में क्षमता से अधिक लगभग 80 से 90 यात्री सवार थे।ब्रेक फेल होने से चालक का बस पर से नियंत्रण हट गया।घायलों को छत्तीसगढ़ और झारखंड के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
छत्तीसगढ़ के सामरी और झारखंड के महुआडांड़ को जोड़ने वाली सड़क पर हादसा रविवार शाम लगभग चार बजे हुआ। बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरसोत,महाराजगंज, झपरा, बुद्धूडीह के महिला-पुरूष बलरामपुर के ज्ञान गंगा पब्लिक हाई स्कूल की बस में सवार होकर सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड के महुआडांड थाना क्षेत्र के लोध फाल जा रहे थे।
छत्तीसगढ़ की सीमा से लगभग सात किलोमीटर दूर ओरसाघाट के एक मोड़ पर तेज गति की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख -पुकार मच गई। सूचना मिलते ही बलरामपुर जिले के सामरी थाना और लातेहार जिले के महुआडांड से पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। तब तक चार महिला की मौत हो चुकी थी। 70 से अधिक लोग घायल थे। इन्हें एंबुलेंस तथा निजी वाहनों से झारखंड के महुआडांड़ ,गुमला,लातेहार अस्पताल में भर्ती किया गया।
गुमला अस्पताल में दो पुरुषों की तथा लातेहार सदर अस्पताल में एक महिला ने दम तोड़ दिया। कुछ घायलों को अंबिकापुर और रांची भी ले जाया जा रहा है।इस घटना से पीपरसोत,महाराजगंज गांव में शोक का माहौल निर्मित हो गया है। बलरामपुर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा घायलों के स्वजन घटनास्थल और अस्पतालों में पहुंचने लगे हैं।





إرسال تعليق