J&K news : जम्मू-कश्मीर में क्रिप्टो से हो रहा आतंक और अलगाववाद का वित्तपोषण, हवाला नेटवर्क की तरह इस्तेमाल हो रहा चैनल...
सुरक्षा एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर में आतंक और अलगाववादी गतिविधियों के वित्तपोषण के लिए इस्तेमाल हो रहे एक क्रिप्टो हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। विदेशों से गुप्त रूप से क्रिप्टो वॉलेट के जरिए पैसा भेजा जाता था, जिसे बड़े शहरों में हवाला व्यापारियों द्वारा नकद में बदला जाता था।
Ad..
यह पैसा फिर फर्जी बैंक खातों के माध्यम से आतंकी नेटवर्क तक पहुंचता था। यह अनौपचारिक चैनल धन के स्रोत का पता लगाना मुश्किल बनाता है, जिससे सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।
Ad..
नई दिल्ली। सुरक्षा एजेंसियों ने क्रिप्टो हवाला नेटवर्क का पता लगाया है। इस नेटवर्क के माध्यम से मूल स्त्रोत को गुप्त रखते हुए विदेशों से जम्मू-कश्मीर तक पैसा पहुंचाया जा रहा था। इसका इस्तेमाल आतंक व अलगाववादी गतिविधियों के वित्त पोषण में किया जा रहा था।
Ad..
अधिकारियों ने रविवार को यहां बताया कि यह चैनल पूरी तरह हवाला नेटवर्क की तरह इस्तेमाल किया जाता है। इससे पैसे के मूल स्त्रोत तक पहुंचना आसान नहीं रहता और आतंकी नेटवर्क तक विदेशी पैसा पहुंचा रहा है।
इसने हमारी सुरक्षा चिंताओं को और बढ़ा दिया है। यहां बता दें कि सुरक्षाबल ने आतंकियों के नेटवर्क पर शिकंजा कस रखा है और उनके वित्त स्त्रोत भी लगभग बंद हैं। क्योंकि इसमें गैर बैंकिंग चैनल का उपयोग किया जाता है, ऐसे में धन के स्त्रोत तक पहुंचना सुगम नहीं है।सभी वर्चुअल डिजिटल एसेट सर्विस प्रोवाइडर्स वित्तीय खुफिया इकाई से पंजीकृत रहते हैं और प्रत्येक लेन-देन पर नजर रहती है।
वित्त वर्ष 2024-25 में केवल क्रिप्टो 49 एक्सचेंज ने पंजीकरण कराया था। उसके बाद सरकार ने नियमों में बदलाव किया और इनके उपयोगकर्ताओं की भौगोलिक ट्रै¨कग के साथ अन्य उपाय भी अनिवार्य बनाए गए हैं। इसमें उपयोगकर्ताओं से ''लाइव सेल्फी'' अनिवार्य रहती है।





إرسال تعليق