छत्तीसगढ़ :ऑनलाइन गेमिंग की लत में सरकारी डाटा ऑपरेटर ने उड़ाए 8.52 लाख रुपए...
धमतरी : जनपद पंचायत मगरलोड के एक कम्प्यूटर आपरेटर ने शासकीय चेक चोरी कर फर्जी हस्ताक्षर से आठ लाख 52 हजार रुपये की राशि आहरित कर लिया। आरोपित ऑपरेटर ने इस राशि को ऑनलाइन गेमिंग में उड़ाकर खर्च भी कर लिया है।
Ad..
थाना में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपित कम्प्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जनपद पंचायत मगरलोड में वित्तीय घोटाला उजागर होने से अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के कान खड़े हो गए है।
Ad..
इसे लेकर जिले में तरह-तरह की चर्चाएं है।मगरलोड पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 16 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत मगरलोड की सीईओ थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जनपद पंचायत कार्यालय मगरलोड में पदस्थ डाटा एंट्री आपरेटर धर्मेन्द्र साहू ने गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं धोखाधड़ी की है।
Ad..
रिपोर्ट के अनुसार आरोपित धर्मेन्द्र साहू ने जनपद पंचायत कार्यालय के छह नग शासकीय चेक चोरी किया और मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिव्या ठाकुर के फर्जी हस्ताक्षर कर कुल आठ लाख 52,795 रुपये की राशि को अपने स्टेट बैंक आफ इंडिया एवं एक्सिस बैंक के खातों में स्थानांतरित कर आहरण कर लिया।इस राशि को उसने स्वयं उपयोग में लिया है।
रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपित कम्प्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। विवेचना के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।एलएम एप्लीकेशन में किया है खर्च : पुलिस ने बैंक आफ बड़ौदा शाखा भैसमुंडी एवं शाखा मेघा से लेन-देन संबंधी दस्तावेज प्राप्त किए गए आरटीजीएस के लिए आरोपित द्वारा फर्जी हस्ताक्षर से जारी पत्रों की जांच की गई।
आरोपित के एसबीआई खाते की बैंक ट्रांजेक्शन डिटेल प्राप्त की गई, जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी के खाते में आठ लाख 22,795 रुपये की राशि आहरित हुई है।गिरफ्तार कम्प्यूटर आपरेटर ने पुलिस को बताया कि इस राशि को वह ऑनलाइन गेमिंग एप एलएम एप्लीकेशन के माध्यम से खर्च करना स्वीकार किया है।
आरोपित के कब्जे से संबंधित मोबाइल फोन को जब्त किया गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपित धर्मेन्द्र साहू 36 वर्ष नवागांव-मगरलोड को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।





إرسال تعليق