CG news : हाईटेक निगरानी, लो-टेक ईमानदारी! सूरजपुर में छह करोड़ का धान घोटाला, पारदर्शिता के दावों की खुली पोल...
CG News: सूरजपुर जिले के धान उपार्जन केंद्र सावारावा में 84 लाख का धान गायब पाए जाने के बाद तीन और धान उपार्जन केंद्रों में तकरीबन छह करोड़ रुपये लागत का 18 हजार क्विंटल से अधिक धान स्टाक के भौतिक सत्यापन में गायब मिलने से हड़कंप मच गया है।
Ad..
सूरजपुर। सूरजपुर जिले के धान उपार्जन केंद्र सावारावा में 84 लाख का धान गायब पाए जाने के बाद तीन और धान उपार्जन केंद्रों में तकरीबन छह करोड़ रुपये लागत का 18 हजार क्विंटल से अधिक धान स्टाक के भौतिक सत्यापन में गायब मिलने से हड़कंप मच गया है।
Ad..
ऐसे मामले प्रकाश में आने से बिना धान पहुंचे किसानों के खाते में धान खरीदी दर्शा कर भ्रष्टाचार किए जाने की आशंका है। धान उपार्जन केंद्रों में निगरानी की हाईटेक व्यवस्था होने के बावजूद यहां से भारी मात्रा में धान कम पाए जाने से हाइटेक निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए है।
Ad..
बता दें कि सुरजपुर जिले में 54 धान उपार्जन केंद्रों के जरिये समर्थन मूल्य में किसानों से धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। धान खरीदी में पारदर्शिता के लिए शासन स्तर पर निगरानी के उद्देश्य से धान खरीदी केंद्रों में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए है।
उसके बावजूद धान उपार्जन केंद्रों में स्टाक से काफी कम धान मिला है। ऐसे में पारदर्शिता के साथ धान खरीदी व्यवस्था के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। जिले में बिचौलिए सक्रिय है। कस्टम मिलिंग के लिए उठाए गए धान को कई राइस मिल संचालक द्वारा बिचौलियों को बेचने की शिकायत भी प्रकाश में आ रही है।
वहीं धान खरीदी केंद्रों में कागजों में धान खरीदी के भी आरोप लग रहे है। इधर प्रशासनिक टीम भी लगातार कोचियों के धान की जब्ती कर रही है। धान खरीदी केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण में गड़बड़ियां भी उजागर हो रही है। इसके बावजूद गड़बड़ियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई में धीमी गति भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
सोमवार की देर शाम खाद्य विभाग की टीम ने लक्ष्मणपुर दतिमा स्थित श्याम श्री एग्रो राइसमिल में छापामार कार्रवाई करते हुए सत्यापन में 84 लाख रुपये का 2706 क्विंटल धान कम पाए जाने पर राइस मिल को सील कर दिया है। इधर धान उपार्जन केंद्र सांवारावा में 80 लाख का धान कम पाए जाने के मामले में केंद्र के खरीदी प्रभारी व आपरेटर को शोकाज नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।





إرسال تعليق