संबलपुर रेल मंडल में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस...
संबलपुर : पूर्व तट रेलवे, संबलपुर मंडल ने रेलवे स्टेडियम, संबलपुर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया, जहां श्री सुभाष सी चौधरी, मंडल रेल प्रबंधक, पूर्व तट रेलवे, संबलपुर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और रेलवे सुरक्षा बल (RPF), एनसीसी, भारत स्काउट्स और गाइड्स की टुकड़ियों से सलामी ली।
Ad..
सभा को संबोधित करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि संबलपुर मंडल सुरक्षित और कुशल ट्रेन सेवाएं प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, और उन्होंने संबलपुर मंडल के प्रदर्शन को भी रेखांकित किया।
Ad..
अप्रैल 2025 से दिसंबर 2025 तक मंडल की कमाई 2398.03 करोड़ रही, जो पिछले वर्ष की तुलना में 4.25% अधिक है। अप्रैल 2025 से दिसंबर 2025 तक 18.17 मिलियन टन माल लदान हुआ, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की अपेक्षा 9.39% अधिक है।
Ad..
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बरपाली स्टेशन का आधुनिकीकरण बेहतर संरक्षा और सुविधा के लिए पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे के लिए संरक्षा एक शीर्ष प्राथमिकता रही है। इस संबंध में मंडल द्वारा कई उपाय किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप संरक्षा स्तर में काफी सुधार हुआ है।
यात्री सुविधाएं हमेशा एक प्रमुख प्राथमिकता रही हैं। संबलपुर मंडल के 14 स्टेशन अब तक "सुगम्य भारत मिशन" का हिस्सा बनकर 100% दिव्यांग अनुकूल हो चुके हैं। 07 स्टेशनों पर अतिरिक्त प्लेटफॉर्म शेड की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 303 अतिरिक्त बेंच की व्यवस्था की गई है।
सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने रेलकर्मियों से अपने प्रयासों को जारी रखने और अपने कर्तव्य के प्रति मेहनत और समर्पण के साथ काम करने की अपील की ताकि मंडल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।इस अवसर पर श्रीमती विंदु चौधरी...
अध्यक्ष, पूर्व तट रेल महिला कल्याण संगठन, संबलपुर एवं सदस्य, रेलवे अधिकारी और कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। श्री पोन्ना वेंकटेश, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ने इस समारोह का समन्वय किया।
Edited by k.s thakur...





إرسال تعليق