Happy New Year 2026 LIVE : दुनिया भर में नए साल का धूमधाम से स्वागत, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी बधाई...
दुनिया भर में नए साल 2026 का उत्साह से स्वागत किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत न्यूजीलैंड से हुई। भारत में भी जश्न की तैयारियां जोरों पर हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बताया। उन्होंने राष्ट्रीय विकास, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। दिल्ली सहित देशभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Ad..
नई दिल्ली। दुनिया भर में नए साल का स्वागत पूरे जोश के साथ किया जा रहा है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में सबसे पहले नए साल का स्वागत किया गया। भारत में भी नए साल के जश्न को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
Ad..
राष्ट्रपति मुर्मू ने दी नए साल की शुभकामनाएं..
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत और विदेश में नागरिकों को नए साल की शुभकामनाएं दीं और इस अवसर को नई ऊर्जा, सकारात्मक बदलाव और नई शुरुआत का प्रतीक बताया।
Ad..
नए साल 2026 की पूर्व संध्या पर जारी एक संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि नया साल आत्म-चिंतन और नए संकल्पों का अवसर प्रदान करता है और नागरिकों से राष्ट्रीय विकास, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा, "वर्ष 2026 हमारे जीवन में शांति, खुशी और समृद्धि लाए और एक मजबूत और अधिक समृद्ध भारत के निर्माण के लिए नई ऊर्जा का संचार करे।"
मनाली में नए साल का जश्न...
हिमाचल प्रदेश में नए साल की पूर्व संध्या पर, पर्यटक नए साल का जश्न मनाने के लिए मनाली में आते हैं।
नए साल को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम..
दिल्ली, मुंबई सहित देशभर में नए साल के जश्न को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह पुलिस की तैनाती की गई है। जिससे के कोई नए साल के जश्न में हुड़दंगियों पर काबू पाया जा सके।
नए साल पर सुरक्षा सख्त..
नए साल से पहले सुरक्षा तैयारियों पर, डीसीपी (उत्तर) राजा बांठिया ने कहा कि उत्तरी जिले में, पूरे क्षेत्र में 74 पिकेट स्थापित किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चांदनी चौक, विश्वविद्यालय क्षेत्र, रूपनगर और सिविल लाइन्स जैसी जगहों पर विशेष व्यवस्था की गई है। दिल्ली में नए साल 2026 के जश्न से पहले पुलिस ने जांच की।
Edited by k.s thakur...





إرسال تعليق