CG news : दुर्ग में महिला की जली लाश मिलने से फैली सनसनी, साइट पर धारदार हथियार बरामद...

CG news : दुर्ग में महिला की जली लाश मिलने से फैली सनसनी, साइट पर धारदार हथियार बरामद...


CG news: दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सोमवार सुबह मार्निंग वॉक पर निकले ग्रामीणों ने पुरई गांव के पास नहर किनारे एक महिला का जला हुआ शव देखा। पुलिस का मानना है कि महिला की पहले धारदार हथियार से हत्या की गई और बाद में सबूत नष्ट करने के लिए शरीर को आग के हवाले किया गया।

     Ad..


दुर्ग : दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक महिला का जला हुआ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला पुरई गांव के पास नहर किनारे स्थित खुले मैदान का है, जहां सुबह टहलने निकले लोगों ने जलता हुआ शव देखकर तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। 

   Ad..


उतई पुलिस के मुताबिक, महिला की पहले धारदार हथियार से हत्या की गई और उसके बाद सबूत छुपाने की नीयत से शव को आग लगा दी गई। मृतका की पहचान अब तक स्थापित नहीं हो सकी है।

मौके का विस्तृत निरीक्षण SSP विजय अग्रवाल, एएसपी ग्रामीण अभिषेक झा, SDOP पाटन अनूप लकरा, टीआई महेश ध्रुव के साथ फोरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वाड टीम ने किया। 

जांच के दौरान शव के पास महिला की एक चप्पल और एक धारदार हथियार पाया गया, जिससे इस बात की संभावना और मजबूत हो गई कि हत्या धारदार हथियार से की गई है। पुलिस मृतका की पहचान के लिए आसपास के गांवों में जानकारी जुटा रही है ताकि किसी सुराग से उसकी पहचान सुनिश्चित हो सके। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण सबूत भी इकट्ठा किए हैं।

एसडीओपी अनूप लकरा ने बताया कि पुरई गांव के करगाडीह रोड किनारे नहर के पास जली हुई लाश मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई थी। घटनास्थल से मिले हथियार और अन्य वस्तुएँ इस बात की पुष्टि करती हैं कि यह मामला हत्या का है। मृतका की पहचान के बाद संदिग्धों तक पहुंचने और घटना की पूरी कड़ी जोड़ने की प्रक्रिया तेजी से की जा रही है।





Edited by k.s thakur...

Post a Comment

أحدث أقدم