हादसे में खत्म हो गया पूरा परिवार, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कार में मारी जोरदार टक्कर...
सोनीपत-गोहाना हाईवे पर ट्रैक्टर-इको की टक्कर में एक दंपती और उनकी बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। मृतकों की पहचान अशोक, आशु और चेष्टा के रूप में हुई है, जो गांव बीधल के निवासी थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और गांव में शोक की लहर है।
Ad..
गोहाना (सोनीपत)। हरियाणा के सोनीपत में सोनीपत-गोहाना हाईवे स्थित गांव खेड़ी दमकन के निकट ट्रैक्टर औक इको कार में भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर के पीछे पराली से भरी ट्रॉली जोड़ी गई थी।
Ad..
बताया गया कि चालक ट्रैक्टर को लापरवाही और तेज रफ्तार से चला रहा था और अचानक इको की तरफ साइड दबा दी। हादसे में गांव बीधल की चेष्टा, उसके पिता अशोक व मां आशु की मौत हो गई, जबकि इसी गांव के मां-बेटी समेत तीन और घायल हो गए।
Ad..
सदर थाना गोहाना की पुलिस मौके पर पहुंची तो तो घायलों को अलग-अलग अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Ad..
गांव बीधल की सृष्टि उर्फ हैप्पी ने बताया कि वह अपनी मां सरिता के साथ भिवानी में सत्संग में गई थी। रविवार देर शाम को वह मां के साथ भिवानी से गोहाना पहुंची तो वहां पर उनके गांव का वीरेंद्र भी मिला।
Ad..
इसी दौरान वहां पर गांव का अशोक अपनी इको लेकर आया। अशोक के साथ इको में उसकी पत्नी आशु व डेढ़ साल की बेटी चेष्टा भी सवार थे। सृष्टि, उसकी मां सरिता व वीरेंद्र भी इको में गांव जाने के लिए बैठ लिए।
सृष्टि के अनुसार, जब वे सोनीपत-गोहाना हाईवे स्थित गांव खेड़ी दमकल के निकट पहुंचे तो उनके आगे एक ट्रैक्टर जा रहा था, जिसके पीछे पराली से भरी ट्रॉली जोड़ी गई थी। चालक ट्रैक्टर को तेज रफ्तार में लापरवाही से चला रहा था और अचानक इको की तरफ साइड दबा दी।
चालक अशोक ने इको को बचाने की कोशिश की लेकिन ट्रैक्टर के पीछे जोड़ी गई ट्राली से टकरा गई। इको में सवार अशोक, चेष्टा, सरिता, आशु, सृष्टि व वीरेंद्र को काफी चोटें आईं।
बताया गया कि सृष्टि व विरेंद्र को नागरिक अस्पताल ले पहुंचाया गया, जबकि अशोक, आशु, चेष्टा व सरिता को भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले जाया गया। वहां पर अशोक, उसकी पत्नी आशु व बेटी चेष्टा को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना से पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना के बाद गांव बीधल में मातम पसर गया।







إرسال تعليق