ओडिशा लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित एईई परीक्षा में चयनित हुए शुभम...
ओडिशा/कांटाबांजी : स्व. रामेश्वर लाल शर्मा के सुपौत्र, शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता सूरज शर्मा एवं गृहिणी श्रीमती सीमा शर्मा के सुपुत्र इंजीनियर शुभम शर्मा ने ओडिशा लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित एईई परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कांटाबांजी सहित पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।
Ad..
शुभम अब जल संपदा विभाग में असिस्टेंट एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर अपने कैरियर की शुरुआत करेंगे।शुभम अपनी प्रतिभा, लगन और अनुशासन के लिए प्रारम्भ से ही जाने जाते रहे हैं।
Ad..
उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा कांटाबांजी लायंस पब्लिक स्कूल से प्राप्त की, जहाँ वे एक मेधावी, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्र के रूप में पहचाने जाते थे। विद्यालयीन जीवन में विज्ञान एवं गणित विषयों में विशेष रुचि रखते हुए उन्होंने कई शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था।
Ad..
परिवार के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत के बल पर शुभम ने गुणपुर से इंजीनियरिंग गौहाटी आईआईटी से एमटेक की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद ओडिशा लोक सेवा आयोग की तैयारी में जुट गए। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच चयनित होना उनकी अथक मेहनत और मजबूत संकल्प का प्रमाण है।
Ad..
उनकी सफलता पर कांटाबांजी शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं,बुद्धिजीवियों, वरिष्ठ नागरिकों और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभम को शुभकामनाएँ दी हैं।
लायंस पब्लिक स्कूल परिवार ने भी अपने पूर्व छात्र की इस उपलब्धि पर गर्व जताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।शुभम शर्मा की इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि शहर के युवाओं के लिए प्रेरणा का नया स्रोत भी प्रस्तुत किया है।
Edited by k.s thakur...






إرسال تعليق