Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रतलाम में बड़ा हादसा, बेकाबू कार खाई में गिरी; पांच की मौत...

Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर रतलाम में बड़ा हादसा, बेकाबू कार खाई में गिरी; पांच की मौत...


Delhi Mumbai Expressway Accident: मध्य प्रदेश में रतलाम जिले से होकर गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक कार खाई में जा गिरी, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

Ad..


रतलाम। दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 15 वर्ष का एक बच्चा भी शामिल है। 

    Ad..


घटना सुबह करीब 08 बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित एलआईजी कॉलोनी, लतीफ चौक कुर्ला निवासी 15 वर्षीय दानिश पुत्र उस्मान चौधरी, 35 वर्षीय दुर्गेश प्रसाद, गुलाम रसूल पुत्र इशाक चौधरी, खलील पुत्र गुलाम रसूल और गुलाम पुत्र मोइनुद्दीन के रूप में हुई है।

Ad..


जानकारी के अनुसार रावटी से 10 किलोमीटर दूर भीमपुरा गांव में घटना माही नदी के पुल से पहले हुई। कार क्रमांक एमएच 03 इएल 1388 नंबर की कार दिल्ली से मुंबई की ओर जा रही थी। एक्सप्रेस-वे पर वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और खाई में जा गिरा।

Ad..


हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस व हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह गडरिया ने बताया कि स्वजन को सूचना कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।

Ad..


इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं।




Edited by k.s thakur...

Post a Comment

Previous Post Next Post