CG news : देशभर में फैला फर्जी ऐप साइबर गैंग, APK फाइलों से मोबाइल हैक कर उड़ाते हैं पैसे, रायपुर रेंज ने 6 आरोपियों को धर दबोचा...
Operation Cyber Shield: ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज साइबर थाना ने एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो फर्जी सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं के नाम पर खतरनाक APK फाइलें बनाकर लोगों के मोबाइल हैक करता था। मोबाइल कंट्रोल मिलते ही आरोपी बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ा देते थे।
Ad..
रायपुर: आपरेशन साइबर शील्ड के तहत रायपुर रेंज साइबर थाना ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह गिरोह फर्जी मोबाइल एप (APK फाइल) तैयार कर देशभर के लोगों के मोबाइल हैक करता था और बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ा देता था। पुलिस ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
Ad..
फर्जी सरकारी योजनाओं के नाम पर बनती थीं APK फाइलें..
मोबाइल हैक होते ही खाते से उड़ जाती थी रकम..
500 लोगों का नेटवर्क..
म्यूल अकाउंट में भेजकर निकाली जाती थी नकदी..
रायपुर में दो केस 17 लाख रुपये की ठगी..
- सौरव कुमार, निवासी, बिहार, म्यूल खाता संचालन।
- आलोक कुमार, निवासी बिहार, म्यूल अकाउंट उपलब्ध कराना।
- चांद बाबू, निवासी मप्र शिवपुरी, ठगी के पैसों की निकासी।
- धर्मजीत सिंह, निवासी (महाराष्ट्र) लोणावाला, फर्जी एपीके बनाने वाला मुख्य हैकर।
- इरफान अंसारी, निवासी आसनसोल, फर्जी एपीके को पीड़ितों में भेजता था।
- मारूफ अंसारी, निवासी महाराष्ट्र, म्यूल अकाउंट संग्रहकर्ता।
किसी भी अज्ञात लिंक या एपीके फाइल पर क्लिक न करें
- एप केवल गूगल प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें
- अनावश्यक एप परमिशन स्वीकार न करें
- मोबाइल पर एंटीवायरस इंस्टाल करें
- मोबाइल हैक होने पर तुरंत सिम निकालकर फ्लाइट मोड करें
- किसी भी आनलाइन ठगी पर तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें.
आपरेशन साइबर शील्ड के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत अलग-अलग राज्यों से छह आरोपित पकड़े गए हैं। आने वाले समय में उनके अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार किया जाएगा।- अमरेश मिश्रा, आइजी, रायपुर..
Edited by k.s thakur...






0 Comments